Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurWhen The Family Did Not Return Home Last Night, The Family Opened The Shop In The Morning, Found The Dead Body Hanging From The Fanकर्ज के बोझ में व्यापारी ने किया सुसाइड: बीती रात घर नहीं लौटा तो परिजनों ने सुबह जाकर खोली दुकान, पंखे से लटकी मिली लाशउदयपुर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकमृतक देवेंद्र तेली ।उदयपुर शहर से सटे बड़ी गांव में एक किराणा व्यापारी देवेंद्र तेली (22) ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला को खत्म कर लिया। मृतक किराणा व्यापारी लॉकडाउन के बाद से धंधे में आई मंदी और बढ़ते कर्ज से मानसिक अवसाद में था। रात को घर नही लौटने पर सुबह जब परिजनों ने दुकान पर जाकर चेक किया। तो व्यापारी का शव दुकान के अंदर फंदे पर लटका हुआ मिला।शव को बाहर निकालते परिजन।अंबामाता थाना पुलिस ने बताया कि बड़ी क्षेत्र के हवाला निवासी देवेंद्र तेली लंबे समय से कर्ज को लेकर परेशान चल रहा था। किराणा दुकान पर भी कम होती ग्राहकी और बढ़ती उधारी से वह चिंतित था। इसी के चलते शनिवार रात को वह अपने घर नही गया और दुकान को बंद कर अंदर ही फंदा लगा दिया। सूचना पर पहुंची एफएसएल टीम और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर एमबी अस्पताल की मोर्चरी के लिए भिजवाया। वही आत्महत्या की सूचना पर बड़ी तादाद में ग्रामीण भी जमा हो गए।
Source: Dainik Bhaskar July 25, 2021 10:29 UTC