कर्नाटक: कैमरा Zoom किया तो मैदान में पढ़ता दिखा बच्चा, शख्स ने जाकर बात की तो मिला जिंदगी का एक जरूरी सबक - News Summed Up

कर्नाटक: कैमरा Zoom किया तो मैदान में पढ़ता दिखा बच्चा, शख्स ने जाकर बात की तो मिला जिंदगी का एक जरूरी सबक


छोटी सी उम्र में जिंदगी में कुछ कर दिखाने का जुनून जब सोशल मीडिया की पब्लिक ने देखा तो वह खुद को इस लड़के की तारीफ करने से रोक नहीं पाई। जहां तमाम यूजर्स ने बच्चे के लिए कमेंट सेक्शन में तालियां, दिल वाली इमोजी और भविष्य के लिए शुभकामाएं लिखी, तो वहीं कुछ ने कहा कि जिंदगी में कुछ ना होने का रोना रोने वालों के लिए यह बच्चा एक मिसाल है। कुल मिलाकर, इस बच्चे की लगन और हिम्मत उन सभी के लिए एक सबक है जो हमेशा 'सही समय' या 'परफेक्ट कंडीशन' का इंतजार करते रहते हैं। अगर इरादे पक्के हों, तो खेत की मिट्टी भी कामयाबी की बुनियाद बन सकती है।इस बच्चे का नाम प्रताप शिवंगेकर है, जो खादवाड़ी के मराठा मंडल इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ता है। इंस्टाग्राम पर स्वदेश सुतार (@mr_dribble_machine) द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 34 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में प्रताप के रेसलिंग कोच ने इस होनहार बच्चे के बारे में एक और हैरान करने वाली जानकारी दी।​ कोच ने बताया कि प्रताप न सिर्फ पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी बहुत आगे है। उन्होंने लिखा- उसने रेसलिंग में शानदार प्रदर्शन किया है और नेशनल लेवल की 'मिशन ओलंपिक रेसलिंग प्रतियोगिता 2025' में गोल्ड मेडल जीता है।" कोच ने यह भी बताया कि उन्होंने प्रताप के उत्साह और लगन को बहुत करीब से देखा है।वीडियो में देखा जा सकता है, कैमरा धीरे-धीरे मैदान की तरफ Zoom होता है। जहां कुछ मवेशी घास चर रहे हैं, और वहीं जमीन पर अपनी किताबें रखे एक बच्चा पढ़ रहा है। शख्स उसे फोकस में लेता है और कहता कि बहुत टाइम से इस बच्चे को देखता आ रहा हूं अपनी किताबों के साथ। मेरा दिल नहीं माना तो सोचा... आज बात कर ही लेता हूं। वह मराठी भाषा में बच्चे से बातें करता है। फिर यूजर को हिंदी में बताता है- देखो भाई, फिर हम कहते हैं हमारे पास वक्त नहीं है। हमारे पास इच्छा नहीं है करने की। वह आगे कहता है- भाई इस लड़के को देखो, सुबह के साढ़े पांच का आया हुआ... अपना घर का काम करता है। उसके साथ खुदी पढ़ाई भी कर रहा है। भाई मैं एक बात बताता हूं। ये उम्र में हमसे छोटा है, लेकिन माइंडसेट में ना... हमसे बहुत बड़ा है।


Source: Navbharat Times February 17, 2026 13:34 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */