Hindi NewsNationalKarnataka Election Result 2023 Exclusive Coverage; BJP Congress JDS Party | Karnataka Electionकर्नाटक रिजल्ट सुबह 7 बजे से लगातार: 13 मई को सबसे तेज, सबसे सटीक नतीजे, वीडियो एनालिसिस और एक्सक्लूसिव खबरें भास्कर ऐप परबेंगलुरु 5 घंटे पहलेकॉपी लिंककल सुबह कर्नाटक असेंबली की 224 सीटों पर हुए चुनाव के रिजल्ट आएंगे। काउंटिंग राज्य के 36 सेंटर में सुबह 8 बजे शुरू होगी। भास्कर टीम ने इनके कवरेज के लिए खास तैयारियां की हैं। भास्कर ऐप पर आपको सुबह 7 बजे से लगातार सबसे तेज, सबसे सटीक नतीजे, वीडियो एनालिसिस और एक्सक्लूसिव खबरें सब कुछ एक साथ, एक जगह मिलेगा।भास्कर ऐप के होमपेज पर सबसे ऊपर आपको Live टैली मिलेगी जाे हर मिनट अपडेट होगी। इसके नीचे क्लिक करके आप कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर पार्टी वाइज और कैंडिडेट वाइज रिजल्ट भी देख पाएंगे। जैसे जैसे रिजल्ट आएगा भास्कर ऐप पर आपको स्पेशल वीडियो के रूप में इंडेप्थ एनालिसिस जानने को मिलेंगे। इसके साथ ही पूरे रिजल्ट की Live खबरें, कर्नाटक की टॉप सीटों से ग्राउंड रिपोर्ट और एक्सक्लूसिव खबरें भी मिलेंगी।कर्नाटक की 224 सीटों पर इस बार 10 मई को सिंगल फेज में 73.19% वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के मुताबिक हार-जीत की पूरी तस्वीर दोपहर 2 तक साफ हो जाएगी। इस बार कर्नाटक में 2018 के चुनाव से 1% ज्यादा वोटिंग हुई है। वहीं 10 एग्जिट पोल में से 4 ने दावा किया है कि कांग्रेस कर्नाटक में सरकार बनाएगी।ये खबर भी पढ़ें...कर्नाटक सर्वे में हंग असेंबली, JDS के दो नेता भिड़े, तनवीर बोले- गठबंधन पर फैसला हो चुकान्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, तनवरी अहमद पार्टी के प्रवक्ता हैं। वहीं सीएम इब्राहिम ने कहा कि वे पार्टी में नहीं हैं।कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर 10 मई को वोटिंग हुई। देर शाम 10 एग्जिट पोल्स आए। 4 ने कांग्रेस को बहुमत दिया। एक ने भाजपा को। 6 सर्वे हंग असेंबली का दावा कर रहे। 11 मई को कर्नाटक JDS के एक नेता तनवीर अहमद का बयान आया। उन्होंने कहा- हंग एसेंबली की स्थिति में JDS किसे समर्थन देगी, यह तय हो चुका है। भाजपा-कांग्रेस दोनों ने संपर्क किया है। पढ़ें पूरी खबर...तीसरे नंबर पर आकर दो बार CM देने वाली JDS, फिर किंगमेकर बनने की उम्मीद; BJP या कांग्रेस में से किसके साथ जाएगीकर्नाटक में एक बार फिर JDS के किंगमेकर बनने की उम्मीद है। 10 में से 5 एग्जिट पोल हंग असैंबली की भविष्यवाणी कर रहे हैं यानी बिना JDS की मदद के सरकार नहीं बन सकती। पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक भाजपा 91, कांग्रेस 108, JDS 22 और अन्य को 3 सीट मिलने का अनुमान है। 13 मई को नतीजे आएंगे और सब कुछ साफ हो जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...कर्नाटक में वोटिंग खत्म, 72.67% वोट पड़े; 3 जगह हिंसा, EVM बदलने की अफवाह पर मशीनें-गाड़ियां तोड़ींकर्नाटक विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो गई है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, इस बार चुनाव में 72.67% वोट पड़े हैं। पिछले 2018 विधानसभा चुनाव में 72.36% वोटिंग हुई थी। कर्नाटक में पहली बार 94,000 से अधिक सीनियर सिटिजन्स और दिव्यांगजनों ने घर से वोट डाला। कर्नाटक की 224 सीटों पर 2614 उम्मीदवार मैदान में हैं। पढ़ें पूरी खबर...कर्नाटक में 10 एग्जिट पोल, 4 में कांग्रेस को बहुमत; 1 में भाजपा सरकार; 5 में हंग असेंबली, JDS किंगमेकरसांप, नालायक, बजरंग दल बैन से लेकर बजरंगबली की जय और चुनाव आयोग तक पहुंचे कर्नाटक की संप्रभुता जैसे बयान खत्म। कर्नाटक की 224 सीटों पर वोटिंग भी पूरी। वोट 72.67% पड़े। अब इंतजार रिजल्ट का। पर उससे पहले एग्जिट पोल। इस बार 10 पोल्स में से 4 में कांग्रेस की सरकार बन रही है। 1 पोल भाजपा को बहुमत दे रहा है। 5 सर्वे में हंग असेंबली है। पढ़ें पूरी खबर...
Source: Dainik Bhaskar May 12, 2023 15:50 UTC