कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाया पीटने व धमकाने का आरोप - News Summed Up

कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर लगाया पीटने व धमकाने का आरोप


जागरण संवाददाता, महोबा : कोतवाली चरखारी के ग्राम बम्हौरीखुर्द निवासी हुकुम सिंह ने बताया कि वह जीएनएम का छात्र है। शुक्रवार की सायं वह अपने दोस्तों के साथ व्यायाम करने गया था और लौटते वक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष तुलसीदास राजपूत मिले और गालियां देने लगे। विरोध करने पर उन्होंने हुकुम सिंह की पिटाई शुरू कर दी और आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी। हुकुम सिंह ने बताया कि चुनाव में वह उसके घर आए थे और उनका सपोर्ट न करने पर वह रंजिश मानने लगे। हुकुम ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर जिलाध्यक्ष कांग्रेस तुलसीदास राजपूत ने इस तरह के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। कहा कि बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 08, 2021 12:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */