शिवम का नाम न आने पर लोगों को हैरानी हुई थी क्योंकि सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लैम्बॉर्गिनी में तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा मौजूद था. इसके अलावा पुलिस शिवम के घर भी पहुंची थी पर बंगले का गेट नहीं खोला गया जिसके बाद पुलिस वापस लौट गई. रविवार को कानपुर की सड़कों पर एक रईसजादे की सनक देखी. भारी नशे में, रफ्तार का गंदा खेलवहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने एनडीटीवी को बताया कि घटना दोपहर 3:15 बजे रेव-3 (Rev-3) मॉल के पास घटी. चश्मदीदों ने बताया कि गाड़ी लैंबोर्गिनी थी जिसे वहां के मशहूर तंबाकू व्यापारी केके मिश्रा का बेटा शिवम चला रहा था.
Source: NDTV February 09, 2026 13:51 UTC