Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurKonark Corps Remembers The Martyrs Who Sacrificed Their Lives For The Countryकारगिल विजय दिवस: देश के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को याद किया कोणार्क कोर नेजोधपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंककोणार्क कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मन्हास कोणार्क युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए।कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना की ओर से दर्शाई गई वीरता की गाथा को याद करने के लिए सोमवार को जोधपुर के सैन्य क्षेत्र में विजय दिवस मनाया गया। कोणार्क कोर की ओर से आयोजित समारोह में कोणार्क कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल पीएस मन्हास ने कोणार्क युद्ध स्मारक पर उन वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की,जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया और इस जीत को संभव बनाया।कारगिल विजय दिवस ऑपरेशन विजय की सफलता के नाम पर रखा गया जो कि 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी घुसपैठियों पर हासिल की गई जीत की याद दिलाता है। यह ऑपरेशन 6 मई 1999 को शुरू किया गया था। बहादुरी और वीरता की गाथा से भरा यह ऑपरेशन 80 दिनों तक चला और घुसपैठियों के निष्कासन के साथ समाप्त हुआ। 13000 से 18000 फीट तक की कठिन ऊंचाईयों और अभेद्य चोटियों पर लड़ते हुएए हमारे भारतीय सैनिकों की उपलब्धि किसी चमत्कार से कम नहीं थी। भारतीय सशस्त्र बलों की इस महत्वपूर्ण जीत पर पूरे देश को गर्व है और इस नदार जीतके उपलक्ष्य में हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है।कारगिल युद्ध के दौरान अपने अदम्य साहस के दम पर महावीर चक्र हासिल करने वाले 18 ग्रेनेडियर्स के कर्नल बलवान सिंह और 17 जाट के सेवारत कर्मी जो ऑपरेशन विजय का हिस्सा थे, इस समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर इन लोगों ने कारगिल युद्ध से जुड़ी पुरानी यादों को ताजा किया।
Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 11:37 UTC