द्रास कारगिल विजय दिवस: कारगिल से द्रास की दूरी 64 किलोमीटर है। गूगल से पूछिए तो जवाब मिलेगा कि 90 मिनट में आप यह रास्ता तय कर सकते हैं। लेकिन गूगल को क्या मालूम कि पाकिस्तानी तोपें कब गोले बरसाने लगेंगी? मैंने कहा, 'मालूम है। तभी तो कारगिल शहर में जब-तब गोले आकर गिरते हैं। देख रहे हो न, शहर का चेहरा कैसा भूतिया जैसा तो हो गया है!' गूगल को क्या मालूम कि पाकिस्तानी तोपें कब गोले बरसाने लगेंगी? कहीं रास्ते के इस तरफ, तो कहीं उस तरफ नीचे गिरे हुए अधजले ट्रक या फिर नदी की ओर लुढ़क कर चले गए वाहनों के परखचे बताते हैं कि आपके साथ यहां क्या हो सकता है! यह पूरी सड़क पाकिस्तानी तोपों के सीधे निशाने पर है। बीच में कहीं कोई व्यवधान नहीं। वैसे भारतीय सेना ने अपनी गाड़ियों के बचाव के लिए कहीं-कहीं पत्थरों की दीवार ज़रूर बनाई है।कई लोग यह पूछते हैं कि नैशनल हाइवे 1ए में ऐसा क्या है कि इसे लेकर इतना तनाव रहता है?
Source: Navbharat Times July 25, 2021 18:56 UTC