कार की सीट में छिपा रखा था 9 किलो गांजा: जिले के तीन गांवों में सप्लाई होना था गांज, नाकाबंदी में पकड़े गए - News Summed Up

कार की सीट में छिपा रखा था 9 किलो गांजा: जिले के तीन गांवों में सप्लाई होना था गांज, नाकाबंदी में पकड़े गए


Hindi NewsLocalRajasthanThe Suppliers Of Three Areas Were Bringing Ganja In The Car, The Police Caught It Before Distributing Itकार की सीट में छिपा रखा था 9 किलो गांजा: जिले के तीन गांवों में सप्लाई होना था गांज, नाकाबंदी में पकड़े गएभीलवाडा 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस हिरासत में तीन आरोपी।भीलवाड़ा में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे से लोगों की जिंदगी खराब करने का चलन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को करेड़ा पुलिस ने 9 किलो गांजा के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि यह तीनों अपने-अपने क्षेत्र में इसे सप्लाई करने वाले थे। करेड़ा थानाप्रभारी सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस की ओर से बेमाली चौराहे पर नाकाबंदी की गई थी। इस नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक सफेद रंग की एसयूवी कार को रुकवाया। कार में बैठे तीन युवक संदिग्ध लगने पर पुलिस ने कार की पूरी जांच की। जांच में पुलिस को कार की पिछली सीट पर कट्टे में भरा गांजा मिला। पुलिस ने कार में बैठे सांगरी निवासी गजेंद्र पुत्र धर्मचंद गुर्जर, चोटियावास निवासी मदन पुत्र भैरूलाल गुर्जर व नेगड़िया निवासी प्रकाश पुत्र सुखदेव गुर्जर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी युवक कार सहित गांजे को लाकर थाने में जांच की। कट्टे में रखे गांजे का वजन 9 किलो 900 ग्राम पाया गया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि यह तीनों आरोपी अपने अपने क्षेत्र में लोगों को गांजा सप्लाई करते थे। इसी के तहत गांजा खरीद कर अपने क्षेत्र में लेकर जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों को नाकाम कर दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि इन आरोपियों के खिलाफ पहले कभी भी नशे के व्यापार संबंधी कोई भी मामला दर्ज नहीं है।


Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 10:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */