Hindi NewsLocalRajasthanThugs Cheated 60 Thousand Online From Grocery Merchantकिराणा व्यापारी से ठगे ऑनलाइन 60 हजार: एक माह से थाने-साइबर सेल के काट रहा चक्कर, कोई ढंग से जवाब देने वाला नहींपाली 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकपीड़ित किशोर भारती।लॉकडाउन के बाद से ऑनलाइन ठगी के मामले बढ़ते से जा रहे हैं। ताजा मामला ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र के इन्द्र विहार निवासी एक किराणा व्यापारी का हैं। ठगों ने उनके खाते से 59 हजार 600 रुपए निकाल दिए। पीड़ित बैंक व ट्रांसपोर्ट नगर थाने के पिछले करीब एक माह से चक्कर काट रहा हैं। लेकिन खाते से गई मेहनत की कमाई वापस कैसी उनके खाते में आएगी। इसको लेकर न तो पुलिस संतोषजनक जवाब दे रही है और न हीं बैंक वाले। ऐसे में पीड़ित हताश हो गया।शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के इन्द्र विहार निवासी किशोर भारती पुत्र पूरण भारती ने बताया कि तीन मई की दोपहर करीब दो बजे उनके खाते से 12 हजार रुपए विड्रॉल होने का मैसेज आया। तुरंत बैंक गए तथा पुलिस को भी सूचित किया। ट्रांसपोर्ट नगर थाने में लिखित में शिकायत भी दर्ज करवाई लेकिन कुछ नहीं हुआ। 12 जून की रात करीब 11 बजे पांच बार में ठगों ने उनके खाते से 10-10 चार बार व 7600 रुपए एक बार निकाले।47 हजार 600 कुल रुपए ऑनलाइन उनके एकाउंट से निकल गए। बैंक में पूछा तो बोले ओटीपी से पैसे निकले हैं, लेकिन उनके मोबाइल पर इस तरह का कोई ओटीपी आया ही नहीं। वहीं, 14 जून को ट्रांसपोर्ट नगर थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई। उस बात को करीब एक माह होने को आया है, लेकिन न पुलिस ढंग से जवाब दे रही है और न ही बैंक वाले। ऐसे में अब अपनी फरियाद किसके पास लेकर जाऊ जिससे मेरी मेहनत की कमाई फिर से मेरे एकाउंट में आ जाए।
Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 13:28 UTC