जागरण संवाददाता, इटावा : चकरनगर के बिठौली थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी का पूर्व व वर्तमान प्रधान के रिश्तेदार ने अपहरण कर पास के ही एक गांव के मकान में बंधक बनाकर रखा और पांच दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया।पुलिस ने पीड़िता के पिता को भगायापुलिस पीड़िता को खोजने की बजाय उसके पिता को टरकाती रही और एक सप्ताह तक मुकदमा नहीं लिखा। 13 दिसंबर की शाम को किशोरी को बरामद किया गया था। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है और कार्रवाई की बात कह रही है।
Source: Dainik Jagran December 16, 2023 00:32 UTC