किसानों को दी जाएगी ट्रेनिंगदलहन और तिलहन के बीज किसानों को निशुल्क देने का निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार ने लिया है. इन फसलों के उत्पादन को राज्य में बढ़ाने के लिए यूपी कैबिनेट ने इस तरह की घोषणा की है. अगले 4 साल यानी कि साल 2027 तक किसानों को दलहन और तिलहन के बीज मुफ्त में दिए जाएंगे. वहीं, बीज की 25 प्रतिशत किट अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए आरक्षित हैं. यूपी सरकार ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि दलहन व तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य के विभिन्न जगहों पर 57,172 फसल प्रदर्शन का भी आयोजन होगा.
Source: Dainik Jagran May 13, 2023 11:03 UTC