Hindi NewsLocalHaryanaPanipatFarmers Made Both Toll Free In Panipat For Three DaysAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकिसान आंदोलन: पानीपत के दोनों टोल को किसानों ने तीन दिन के लिए कराया फ्री, कर्मियों ने विरोध किया तो हावी हुए किसानपानीपत 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकडाहर टोल फ्री कराने के बाद नारेबाजी करते किसान।सुबह 10:30 बजे पानीपत के L&T व डाहर टोल प्लाजा पहुंचे किसान नेताL&T टोल प्लाजा पर किसानों के लिए शुरू किया गया लंगरकृषि कानूनों के विरोध में शुक्रवार को किसानों ने पानीपत को दो टोल को फ्री करा दिया। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप बलाना के नेतृत्व में किसान सबसे पहले डाहर टोल प्लाजा पहुंचे। यहां पुलिस पहले से ही तैनात थी। हालांकि पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास नहीं किया।10:30 बजे टोल कर्मी अपने-अपने बूथ में आने-जाने वाले वाहनों से टोल वसूल रहे थे। किसान नेताओं ने टोल कर्मियों से बैरिकेड उठाने के लिए कहा। बैरिकेड न उठाने पर किसानों ने खुद ही हटा दिए। आने-जाने वाले वाहन फ्री गुजरने लगे।बता दें कि अन्नदाता बीते एक महीने से सड़कों पर है। हरियाणा-दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर किसानों ने कॉलोनियां बसा दी हैं। पंजाब और हरियाणा का लाखों किसान आंदोलन कर रहा है। आंदोलित किसानों ने 25 दिसंबर से तीन दिन के लिए देशभर के टोल प्लाजा को फ्री करने की घोषणा की थी। इससे पहले एक दिन के लिए टोल प्लाजा फ्री कराए गए थे।पानीपत के L&T टोल प्लाजा से फ्री गुजरते वाहन।डाहर टोल प्लाजा के फ्री होने की सूचना मिलते ही L&T टोल प्लाजा पर धरना दे रहे सर्व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी सुनील दत्त व पंजाब से पहुंचे किसानों ने L&T टोल प्लाजा भी फ्री कराया। यहां टोल कर्मियों ने थोड़ा विरोध किया, लेकिन किसान हावी हो गए।भाकियू के जिला प्रधान कुलदीप बलाना ने बताया कि अगले तीन दिनों तक टोल फ्री रहेगा। इसके बाद उच्चाधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद रणनीति बनाई जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 09:27 UTC