कुंभकरण की एंट्री पर वायरल हुए फनी मीम्स, लोग बोले ‘हम ऐसे ही सोना चाहते हैं’नई दिल्ली, जेएनएन। देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से लोग मजबूरन अपने-अपने घरों में कैद है। लेकिन दर्शकों के मनोरंजन का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लोगों का मनोरंजन करवाने के लिए सरकार ने दूरदर्शन पर 90 के दशक के कई सीरियल्स को फिर से टेलीक्सट कर दिया है। जिन्हें देखकर लोग काफी खुश भी नज़र आ रहे हैं। दूरदर्शन पर दोबारा शुरू हुए कई सीरियल्स में से सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है रामायण की।जब से रामायण शुरू हुआ है तब से इसके हर किरदार को लेकर एक से बढ़कर एक फनी मीम्स वायरल हो रहे हैं। हाल ही में रामायण में कुंभकरण की एंट्री हुई है और इसे लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है। हाल ही में 'रामायण' में कुंभकरण का एक सीन दिखाया गया जिसमें वो गहरी नींद में सो रहा है और उसे जगाने के लिए सभी ढोल, नगाड़े तक बजाते हैं, बावजूद इसके उसकी नींद नहीं खुलती है।कुभंकरण की नींद को लेकर लोग सोशल मीडिया पर जमकर मज़े ले रहे हैं। कोई अपनी तुलना कुंभकरण से कर रहा है तो कोई कह रहा है कि हम कुंभकरण की तरह सोना चाहते हैं ताकी हमारी नींद लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही खुले। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन मीम्स को देखकर आपकी हंसी नहीं रुक पाएगी।#Ramayana awesome... Kumbakaran kab uthenge.. Wish I too get sleep like that ..forgetting all negativity around pic.twitter.com/KTdct8ZYyK — संतोष (@SantoshSridharb) April 13, 2020My alarm trying to wake me up ....#Kumbhkaran pic.twitter.com/Zcf5YXbqDP — Janvi dixit (@jyotidi20268310) April 13, 2020Me after lockdown eating in a restaurant #Kumbhkaran pic.twitter.com/j68xRXIpCF — Anant Garg (@theniceguy07) April 13, 2020हालांकि इन फनी मीम्स के बीच कई मीम्स ऐसे भी हैं जो भावुक कर देने वाले हैं। सीरियल में दिखाई गई कुंभकरण की मौत से लोग भावुक भी हो गए हैं।#Kumbhkaran The lines Kumbhkaran ji said to Vibhishan ji in last that only you were left from Lanka and do the last rites. Great lines 😭😭 pic.twitter.com/llKu07Cmg6 — Shubham Kumar (@tiwari_45) April 13, 2020This statement from Kumbhkaran will remain true till the world ends... #Kumbhkaran #Ramayan pic.twitter.com/L9tvh3QcWl — Karan Seth (@sethkaran22) April 13, 2020i was literally crying in his death seen... a pute and cutest raksh's ever.. #Kumbhkaran pic.twitter.com/52ssJ57fRa — saloni singh (@salu0810) April 13, 2020I am sad for the first time today.. At the death of a demon..😢😢 . A brave man...#Kumbhkaran pic.twitter.com/1yg9ag0kcI — dr. Akriti Rai (@AkritiR12) April 13, 2020Posted By: Nazneen Ahmedडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran April 15, 2020 08:26 UTC