aquarius horoscope aaj ka kumbh rashifal 16 april 2020आजीविका: आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। हो सकता है इसके चलते आप किसी एक निश्चय पर नहीं पहुंच पाएंगे। साथ ही असमंजस के कारण मानसिक कष्ट भी हो सकता है। इस समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।पारिवारिक जीवनः कुछ सिद्धांत आपके जीवन के ऎसे हैं जिनके प्रति अपने दृष्टिकोण या रवैये को आप बदलना नहीं चाहते हैं। संबंधों में आप किसी भी बात को तूल देने से बचें। अन्यथा दूरियां ही आएंगी। जो आपके और परिवार के लिए सही नहीं होंगी।आर्थिक स्थितिः किसी को उधार देना पड़ सकता है।स्वास्थ्य: अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।सुझाव: सहकर्मियों में जबरन खामियां निकालने से बचें। -ज्योतिषशास्त्री आशुतोष वार्ष्णेय
Source: Navbharat Times April 15, 2020 22:07 UTC