आजीविका : शुक्रवार के दिन आपके कार्यक्षेत्र में सहयोगियों का व्यवहार उत्साहित करने वाला होगा। राजनीति संबंधी जातकों के जनसमर्थन में वृद्धि होगी। आपके प्रभाव क्षेत्र का विस्तार होगा। किसी महिला मित्र की सहायता से आपके अटके हुए कार्यों में प्रगति संभव है। किसी अनुभवी व्यक्ति से व्यावसायिक सहायता प्राप्त होगी। छात्रों की अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक समर्पण की आवश्यकता रहेगी।पारिवारिक जीवन : जीवनसाथी के साथ की साझेदारी में किये जा रहे व्यापार से लाभ होगा, पारिवारिक उन्नति होगी। संतान आपकी आज्ञा का अनुसरण करेगी। भाई-बहनों के साथ मधुर समय व्यतीत होगा। पारिवारिक अनावश्यक व्यय होने की संभावना है, नियंत्रण बनाये रखें। प्रेम जीवन कुछ नए अध्याय जुड़ेंगे, आनंदित अनुभव करेंगे।आर्थिक स्थिति : आर्थिक उन्नति के मार्ग प्रशांत होंगे, व्यापर में निवेश से लाभ होगा। साझेदारी में किये जा रहे व्यापार से आर्थिक लाभ होगा।स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, कमर के दर्द से पीड़ित जातकों को अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता है। प्राणायाम से आपके निर्णय लेने की क्षमता का विकास होगा।उपाय : किसी कन्या की शिक्षा अथवा विवाह हेतु की गयी मदद आपके भाग्य में वृद्धि करने वाली होगी। – ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times July 23, 2020 21:56 UTC