कुबेरपुर पर टैंकर में घुसी रोडवेज बस, दो की मौत, 10 घायल - News Summed Up

कुबेरपुर पर टैंकर में घुसी रोडवेज बस, दो की मौत, 10 घायल


आगरा (ब्यूरो)। कुबेरपुर के पास हाईवे पर जोधा होटल स्थित है। गुरुवार सुबह करीब पांच तेज स्पीड में आ रहा टैंकर अनियंत्रित होकर होटल के सामने हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गया। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को छोड़कर ड्राइवर भाग खड़ा हुआ। करीब 25 मिनट बाद तेज स्पीड में आ रही रोडवेज की बस टैंकर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कई किमी दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। मौके पर चीखपुकार मच गई। करीब 15 मिनट बाद छलेसर चौकी से पुलिसकर्मी पहुंच गए।कई किमी दूर सुनाई दी हादसे की आवाजटक्कर इतनी भीषण थी कि बस की एक साइड के परखच्चे उड़ गए। सवारियों में कोहराम मच गया। चौकी से पहुंचे पुलिसकर्मियों की संख्या घायलों के सामने नाकाफी साबित हो रही थी। ऐसे में छलेसर चौकी इंचार्ज ने आसपास ग्रामीणों को बुलाया। टोल कर्मियों को कॉल किया। इसके बाद राहत कार्य शुरू हो सका। बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। ऐसे में घायलों को बाहर निकलने में राहत कार्य में जुटे लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सवा छह बजे करीब थाना पुलिस और आला अधिकारी एंबुलेंस के साथ पहुंच गए। घायलों को हॉस्पिटल ले जाना शुरू किया।5:30 बजे सुबह हुआ हादसा30 पैसेंजर्स थे बस में सवारबसयूपी-85- एटी-3851टैंकरयूपी-85-बीटी-2281चालक को आ रही थी झपकीघायल यात्री सुनील ने बताया कि बस चालक योगेंद्र प्रताप चला रहा था। जबकि परिचालक जितेंद्र था। चालक रात को कानपुर से बस लेकर चला था। थके होने के कारण उसे झपकी लग रही थी। इस पर यात्रियों ने रास्ते में दो जगह पर फिरोजाबाद से पहले बस रुकवा ली थी। इसके बाद उन्होंने चालक से थोड़ा आराम करने को कहा। उसका मुंह पानी से धुलवाया। इसके बाद चालक फिर से बस लेकर चल पड़ा। थोड़ी देर बाद ही हादसा हो गया।सो रहे थे अधिकतर पैसेंजरघायल यात्री ने बताया कि बस आगरा में वाटरवक्र्स चौराहे पहुंचने वाली थी। ऐसे में उतरने की तैयारी में थे। सभी लोग आराम से बैठे थे। कुछ सवारियां सो रही थीं। अचानक जोर का झटका लगा। तेज आवाज हुई। पता नहीं एक पल में क्या हो गया। कुछ समझ में नहीं आया। कुछ देर बाद देखा तो लोग चीख रहे थे। कई सवारियों के शरीर में एंगल घुस गया था। बस एक तरफ से पूरी उड़ गई थी। कुछ देर बाद लोग आए और उन्होंने खिड़कियां तोड़कर घायलों को निकलना शुरू किया।ये हुए घायल- रोहित (23) पुत्र दीवान सिंह निवासी नगला रेवती मलपुरा- योगेंद्र प्रताप (35) बस ड्राइवर- दिनेश (25) पुत्र परदेशी सियागंज महाराजगंज- सतेंद्र पुत्र सुरेंद्र रामगढ़ फिरोजाबाद- रघुवर सिंह पुत्र गोपाल सिंह दर्शनपुर फिरोजाबाद- अश्वनी साहू (36) कानपुर- आकांक्षा (30) पत्नी अश्वनी कानपुर- थान सिंह (45) पुत्र लाला राम सिरसागंज, फिरोजाबाद- अल्फाज खान पुत्र शकील अहमद, मोहल्ला कोटला फिरोजाबाद- राजकुमार पुत्र वीरेंद्र, गांव सरोठ, सादाबाद हाथरसहादसे में इनकी हुई मौत- राजेश कुमार (47) पुत्र बांके लाल, निवासी कानपुर- जमीर अंसारी (45) निवासी अंसार नगर, बेकनगंज कानपुरहादसे की टाइमलाइनसुबह 5 बजे: अनियंत्रित टैंकर हाईवे के डिवाइडर पर चढ़कर हुआ दुर्घटनाग्रस्त5:30 बजे: रोडवेज की बस डिवाइडर पर खड़े टैंकर से टकराई5:45 बजे: चौकी से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे6: 00 बजे: मदद के लिए आसपास के ग्रामीण और राहगीर जुटे6:15 बजे: थाना पुलिस, आला अधिकारी, एंबुलेंस पहुंचीसुबह तड़के एक्सिडेंट हुआ था जिसमें दो लोगों की जान चली गई और दस लोग घायल हैं। परिजनों को जानकारी दे दी गई थी।-रवि कुमार गुप्ता, सीओ, थाना एत्मादपुर


Source: Dainik Jagran November 04, 2022 06:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */