Hindi NewsLocalRajasthanKarauliBJYM Gave Training To Strengthen The Organization And Social Mediaकेंद्र की योजनाएं लोगों तक पहुंचाने पर जोर: भाजयुमो ने संगठन को मजबूत करने और सोशल मीडिया की दी ट्रेनिंगभाजयुमो का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया।भाजयुमो का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष, वर्तमान जिला अध्यक्ष और वक्ताओं ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार प्रसार करने, पार्टी की रीति-नीति से आमजन को अवगत कराने एवं संगठन को आगे ले जाने के लिए प्रशिक्षण दिया। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकित कुमार, जिला टीम सदस्य, भाजयुमो मंडल मंडल अध्यक्ष, महामंत्री शामिल हुए।भाजयुमो का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर जिला मुख्यालय स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित किया गया।उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष बृजलाल डिकोलिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा पार्टी की रीड की हड्डी है, इसे मजबूत होना चाहिए। जिलाध्यक ने संगठन को मजबूत करने के लिए विभिन्न गतिविधियों को अपनाने और केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। पूर्व जिला अध्यक्ष हेमेंद्र वशिष्ठ ने कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति दायित्व की विस्तार से जानकारी दी। प्रदेश आईटी सेल संयोजक मयूर वाल्मीकि ने संगठन के प्रचार प्रसार में आईटी और सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर दिया।इस दौरान जिला महामंत्री शिवराम गुर्जर, जिला मंत्री वैभव पाल, जिला मीडिया संयोजक यतन गुर्जर, करौली मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र व्यास, मंडरायल मण्डल अध्यक्ष पंकज शर्मा, सूरौठ मंडल अध्यक्ष राकेश डागुर, जिला उपाध्यक्ष रोशन चौधरी, जिला मंत्री भूपेंद्र धुर्सी, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र गुर्जर, पार्टी युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source: Dainik Bhaskar November 07, 2022 02:02 UTC