Hindi NewsLocalBiharPatnaBihar News; Approval To Incorporate Purnia Sadar Hospital Into Government Medical College And Hospital Today In Cabinet Meetingकैबिनेट में सात फैसले: पूर्णिया सदर अस्पताल का राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में समाहित करने की मंजूरीपटना 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकसचिवालय की फाइल फोटो।CM नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक की गई। ऑनलाइन हुए इस बैठक में सात एजेंडों पर मुहर लगाई गई। बैठक में पूर्णिया सदर अस्पताल को आधारभूत संरचना और अन्य संसाधनों के साथ राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, पूर्णिया में समाहित करने को स्वीकृति दे दी गई है। नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के कार्यान्वयन के लिए बामेति और जिला स्तरीय आत्मा को वित्तीय वर्ष 2021- 22 के लिए 120 करोड़ रुपए, केंद्रांश मद में 72 करोड़ और राज्यांश मद में 48 करोड़ की लागत वाली परियोजना के कार्यान्वयन धन निकासी एवं व्यय की स्वीकृति दी गई है। पूर्णिया के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम रंजन शर्मा को 15 अक्टूबर 2009 से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया है।कैबिनेट की इस महत्वपूर्ण बैठक में बिहार में चीनी उद्योगों के समक्ष आर्थिक संकट के आलोक में आर्थिक पैकेज के रूप में पेराई सत्र 2020-21 में क्रय किए जाने पर क्षेत्रीय विकास परिषद के कमीशन के दर को ईख मूल्य के दर का 1.80% से घटाकर 0.20% किया गया है। औरंगाबाद के रफीगंज अंचल में करीब 2 एकड़ गैरमजरूआ जमीन को 23 लाख 90 हजार 423 रु के भुगतान पर डेडिकेटेड फ्रेट कोरिडोर कॉरपोरेशन रेल मंत्रालय को हस्तांतरित करने पर मुहर लगी है।कैबिनेट में आज जल जीवन हरियाली अभियान के तहत गंगाजल उद्भव योजना में 242 एकड़ वन भूमि के समतुल्य कुल 315.18 एकड़ गैर वन भूमि पर्यावरण एवं वन विभाग को हस्तांतरित किया गया है। बिहार विधि पदाधिकारी नियमावली 2021 की स्वीकृति दी गई है। इस कैबिनेट की बैठक में सभी मंत्री ऑनलाइन जुड़े थे।
Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 14:13 UTC