Dainik Bhaskar Feb 06, 2019, 10:56 AM ISTजोधपुर में एक वकील ने तीनों के खिलाफ लूणी थाने में दर्ज कराया मुकदमावकील का कहना है कि महिलाओं पर लैंगिक टिप्प्णी के साथ ही इन लोगों ने महापुरुषों का अपमान कियाजोधपुर. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर के खिलाफ यहां के लूणी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ में महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। इसको लेकर पंड्या और राहुल का टीम से निलंबन भी हुआ था। हालांकि, बाद में जांच पूरी होने तक निलंबन हटा लिया गया।लूणी पुलिस थाना प्रभारी बंशीलाल वैष्णव ने बताया कि अधिवक्ता देवाराम मेघवाल ने मंगलवार को हार्दिक पंड्या, केएल राहुल और करण जौहर पर अश्लील टिप्पणी करने, एससी-एसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन लोगों ने बीते दिनों एक टीवी शो के दौरान महिलाओं के खिलाफ अश्लील टिप्पणी की थी। साथ ही देश के महापुरुषों का अपमान किया। इसमें संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर भी शामिल हैं।याचिकाकर्ता का कहना है कि टॉक शो में हुआ टिप्पणियों की वजह से उनकी भावनाएं आहत हुईं हैं। वैष्णव ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद अगर जरूरी हुआ तो आरोपियों को नोटिस जारी कर तलब किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar February 06, 2019 05:21 UTC