Hindi NewsLocalChandigarhPunjab Government Will Challenge The Decision Of The High Court In The Supreme Court In Kotkapura Firing Case. कोटकपूरा गोलीकांड: हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी पंजाब सरकार,सोमवार के बाद कभी भी की सकती है याचिका दायरचंडीगढ़ 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकहाईकोर्ट ने अपनी जुरिस्डिक्शन से बाहर जाकर फैसला किया है। अपनी SLP में पंजाब सरकार इस बात को आधार बनाएगी।पंजाब सरकार बहुचर्चित कोटकपूरा गोलीकांड में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को अब सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। इस मामले में अगले हफ्ते सोमवार के बाद याचिका दायर हो सकती है। पंजाब के AG की ओर से तैयार की गई स्पेशल लीव पीटिशन(SLP) को CM के बाद गृह विभाग ने भी अप्रूवल दे दी है। इस मामले में 3 महीने पहले हाईकोर्ट ने आदेश दिए थे। अब सरकार किसी भी समय SLP फाइल कर सकती है।हाईकोर्ट ने अपनी जुरिस्डिक्शन से बाहर जाकर फैसला किया है। अपनी SLP में पंजाब सरकार इस बात को आधार बनाएगी। इसके साथ ही इस बात को भी आधार बनाया जा रहा है कि मामले में महज एक इंस्पेक्टर गुरदीप ने ही अपने लिए जस्टिस की बात की थी लेकिन हाईकोर्ट ने पूरी रिपोर्ट पर भी सवाल उठाते हुए इसे रद्द कर दिया। इसके अलावा ट्रायल कोर्ट में चल रहे इस केस में जब तक कोई फैसला नहीं आ जाता, हाईकोर्ट इसपर सवाल उठाते हुए इसे कैसे चुनौती दे सकती थी? हाईकोर्ट द्वारा दिए गए आदेश में 89 में से 60 पेज पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप सिंह के व्यवहार पर ही हैं और उनकी SIT द्वारा पेश सबूतों को बिना देखे ही हाईकोर्ट ने आदेश दिया है। बता दें कि तीन ऑप्शंस देते हुए हाईकोर्ट ने कहा था कि इस मामले की जांच फिर से CBI को सौंपी जाए,दूसरा इसकी जांच हरियाणा पुलिस को सौंपी जाए और तीसरा ये कि मामले में नई SIT बनाई जाए जिसमें कुंवर विजय प्रताप सिंह को शामिल न किया जाए।इसके बाद से पंजाब की राजनीति भी काफी गरमाई, कैप्टन को अपने ही नेताओं के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ा और कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी पद से इस्तीफा देने के बाद AAP पार्टी जॉइन कर ली।
Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 07:52 UTC