Hindi NewsLocalRajasthanKotaIn The Samples Taken In May And June, 25 Delta Variants Were Confirmed, 30 Samples Were Sent To The Medical College For Lab Testing Kota Rajasthanकोटा में मिला डेल्टा वैरिएंट: मई-जून में लिए गए 30 में से 25 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव, मेडिकल कॉलेज ने रैंडम की थी सैंपलिंगकोटा 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटो।कोटा जिले में भी कोविड का डेल्टा वैरिएंट के केस सामने आए हैं। मेडिकल कॉलेज से जिनोम सिक्वेसिंग के लिए भेजे गए सैम्पलों में कोविड के डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब से 30 सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। IGIB लैब की जांच में 25 सैम्पलों में डेल्टा वैरिएंट मिला है।मेडिकल कॉलेज माइक्रोबायलॉजी लैब प्रभारी डॉ दिनेश वर्मा ने बताया कि CMHO की टीम द्वारा रैंडम सैम्पलिंग की गई थी। इसमें मई व जून के 30 सैम्पल जांच के लिए लैब भेजे गए थे। मई के 15 में से 13 में व जून के 15 में से 12 में डेल्टा वैरिएंट का वायरस मिला है। 1 से 15 जून के बीच 15 सैंपल लिए गए थे। 15 से 30 जून के सैम्पल की रिपोर्ट आनी बाकी है।मेडिकल कॉलेज माइक्रोबायलॉजी HOD डॉ नवीन सक्सेना ने बताया कि मई व जून के 30 सैम्पल जांच के लिए जयपुर भेजे गए थे। रिपोर्ट में 25 सैम्पल में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट को लेकर कल CMHO से चर्चा करेंगे।मई में था कोरोना का आतंकमई के 30 दिनों में जिले में 148 मौतें हुई थीं। 1 से 30 मई तक 90 हजार 350 सैम्पल की जांच में 14 हजार 346 पॉजिटिव सामने आए। मई में संक्रमण की दर 15% रही थी। मई में संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मई के 30 दिनों में 14,346 पॉजिटिव मिले, जबकि रिकवर होने वालों की संख्या 19056 रही थी।जून में असर कम दिखाजून में कोरोना की लहर का असर धीरे-धीरे कम होने लगा था। जून के 30 दिनों में जिले में 11 मौत हुई है। 1 से 30 जून तक 54 हजार 884 सैम्पल की जांच में 183 पॉजिटिव सामने आए थे। जून में संक्रमितों के ठीक होने की रफ्तार भी अधिक रही। 30 दिनों में 183 पॉजिटिव मिले थे, जबकि रिकवर होने वालों की संख्या 1816 रही थी।राजस्थान में कोरोना फ्री हुए झालावाड़ और जालोर:दोनों जिलों में संक्रमित केस, मौत, एक्टिव केस हुए जीरो, प्रदेश में आज 71 पॉजिटिव और 4 ने दम तोड़ा
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 17:04 UTC