कोराना संक्रमण: महिंद्रा अमेरिका में स्वास्थ्य कर्मियों के लिये व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण बनाएगीवाशिंगटन, 16 अप्रैल (भाषा) वाहन बनानेवाली भारतीय कंपनी महिंद्रा ने कहा है कि वह अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी से निपटने में लगे स्वास्थ्य कर्मियों के लिये व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) बनाने को लेकर डेट्रायट में अपने कारखाने में नएउपकरण लगा रही है। इस महामरी से दुनिया भर में 20 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया के विभिन्न देशों में सर्जिकल मास्क, गाउन और जीवन रक्षक उपकरणों की जरूरत है। महिंद्रा ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कंपनी मिशिगन राज्य, उसके कांग्रेस (अमेरिकी संसद) प्रतिनिधिमंडल, नेशनलएसोसएिशन ऑफ मैनुफैक्चरर्स, मिशिगन मैनुफैक्चरर्स एसोसएिशन,डिसक्लेमर : यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।
Source: Navbharat Times April 16, 2020 11:55 UTC