कोरोना अपडेट्स: बीकानेर में दिनभर में 833 पॉजिटिव केस आए, दस की मौत के साथ ही एक्टिव केस पहुंचे दस हजार के पास - News Summed Up

कोरोना अपडेट्स: बीकानेर में दिनभर में 833 पॉजिटिव केस आए, दस की मौत के साथ ही एक्टिव केस पहुंचे दस हजार के पास


Hindi NewsLocalRajasthanBikaner572 Positive In Bikaner Morning Report, Cases Are Being Found In Every Corner Of The City, Now Refused Repeat InvestigationAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना अपडेट्स: बीकानेर में दिनभर में 833 पॉजिटिव केस आए, दस की मौत के साथ ही एक्टिव केस पहुंचे दस हजार के पासबीकानेर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंककोविड अस्पताल बीकानेर मेंं भर्ती मरीज।बीकानेर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार सुबह की रिपोर्ट में ही 572 पॉजिटिव आने के बाद शाम तक यह संख्या 833 तक पहुंच गई है। शनिवार को 744 को कोरोना मुक्त हो गए। जिले में एक्टिव केस 9393 हो गई है। ग्रामीण के साथ शहर के हर कोने में मिल रहे पॉजिटिव अब चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। शहर के दोनों सेटेलाइट अस्पताल में पॉजिटिव का आंकड़ा लगातार सौ से ऊपर पहुंच रहा है, जबकि कुछ डिस्पेंसरी में पचास से अधिक पॉजिटिव का क्रम बना हुआ है।शनिवार सुबह आई रिपोर्ट में भी गंगाशहर और जस्सूसर गेट सेटेलाइट अस्पताल का सबसे बड़ा हिस्सा है। इसके अलावा पीबीएम अस्पताल के दोनों कोविड ओपीडी भी आंकड़े को बढ़ा रहे हैं। शनिवार की रिपोर्ट में पारीक चौक, जस्सूसर गेट, जयनारायण व्यास कॉलोनी, बोथरों का चौक, कांता खतूरिया कॉलोनी, तिलक नगर, शास्त्री नगर, सुनारों का मोहल्ला, मोहता सराय, आर्मी केंट, माजीसा की बाड़ी, पटेल नगर आदि क्षेत्रों में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। वहीं बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में पॉजिटिव मामले में मिल रहे हैं। शनिवार को ही यहां आठ यात्री संक्रमित मिले। मुरलीधर व्यास कॉलोनी डिस्पेंसरी में 23 पॉजिटिव है, जिनमें अधिकांश इसी कॉलोनी के हैं, वहीं कुछ नत्थूसर बास के हैं।रिपीट जांच से इनकारकोरोना पॉजिटिव आ चुके संक्रमितों को अब दोबारा अपनी जांच कराने में परेशानी हो रही है। डॉक्टर्स का कहना है कि दस दिन बाद अगर स्वास्थ्य ठीक है तो कोरोना की फिर से जांच कराने की जरूरत नहीं है। बड़ी संख्या में संक्रमित बीस दिन बाद भी पॉजिटिव आ रहे हैं, ऐसे रोगी न तो संक्रमण फैला रहे हैं और न ही उनको नुकसान है। ऐसे में इन रोगियों को आइसोलेशन की जरूरत नहीं है।


Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 04:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */