कोरोना अपडेट: उदयपुर में संक्रमण दर घटकर पहुंची 3%, 5 की गई जान, अब तक 53 हजार 282 स्वस्थ होकर लौटे घर - News Summed Up

कोरोना अपडेट: उदयपुर में संक्रमण दर घटकर पहुंची 3%, 5 की गई जान, अब तक 53 हजार 282 स्वस्थ होकर लौटे घर


Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurIn Udaipur, The Infection Rate Has Come Down To 3%, 5 Lives Have Been Lost, So Far 53 Thousand 282 Have Returned Home After Recoveringकोरोना अपडेट: उदयपुर में संक्रमण दर घटकर पहुंची 3%, 5 की गई जान, अब तक 53 हजार 282 स्वस्थ होकर लौटे घरउदयपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकलेकसिटी उदयपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब घटने लगी है। बुधवार को उदयपुर में कोरोना वायरस से ग्रसित 67 नए संक्रमित मरीज सामने आए। जिसके बाद उदयपुर में संक्रमण दर घटकर 3% पर पहुंच गई है। हालांकि बुधवार को 5 संक्रमित मरीजों की कोरोना की चपेट में आने मौत हुई है।367 स्वस्थ होकर लौटे घरउदयपुर में संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के साथ ही रिकवरी रेट में भी सुधार हो रहा है। बुधवार को उदयपुर में 367 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। जिसके बाद उदयपुर में कुल रिकवर हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 53 हजार 282 के आंकड़े पर पहुंच गई है। इसके साथ ही लगातार घट रही संक्रमित मरीजों की संख्या के बाद अब एक्टिव चीज भी घटकर 1801 पर पहुंच गए हैं। जो बीते 2 महीने में अब तक के सबसे कम है।लापरवाही पर निगम ने काटे चालानउदयपुर में लगातार बढ़ते संक्रमण को लेकर जहां शासन प्रशासन द्वारा अभियान चलाए जा रहे हैं। वहीं आम जनता लगातार लापरवाही कर रही है। जिसके खिलाफ उदयपुर नगर निगम अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को उदयपुर नगर निगम ने 21 प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए 11 हजार ₹300 का जुर्माना वसूला।


Source: Dainik Bhaskar June 02, 2021 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */