Hindi NewsLocalRajasthanSriganganagarDarshan At The Goddess's Door, Temples Closed, Devotees Celebrated Durgashtami While Staying At HomeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना का असर: देवी के द्वार पर दूर से दर्शन, मंदिरों के पट रहे बंद, श्रद्धालुओं ने घर में रहकर मनाई दुर्गाष्टमीश्रीगंगानगर एक दिन पहलेकॉपी लिंकशहर के विभिन्न मंदिरों में लोग मुख्य द्वार से ही देवी के दर्शन करते नजर आए।श्रीगंगानगर में दुर्गाष्टमी पर मंगलवार को कोरोना का असर नजर आया। लोग देवी के मंदिरों तक तो पहुंचे, लेकिन दूर से ही देवी दुर्गा के दर्शन कर पाए। शहर के विभिन्न मंदिरों में लोग मुख्य द्वार से ही देवी के दर्शन करते नजर आए। शहर के विनोबा बस्ती स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह करीब पांच बजे ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। यहां देवी की पूजा अर्चना पुजारी ने ही की। इसके अलावा किसी अन्य को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। मंदिर के मुख्य द्वार पर लगे कैंची गेट पर ताला लगा था, लेकिन यहां प्रसाद अर्पित करने के लिए स्थान जरूर बना दिया गया था।मंदिर के बाहर वितरित किया प्रसादश्रद्धालुओं ने घरों में बनाए हलवा, पूरी आदि प्रसाद को मंदिर के आगे ही बैठे लोगों में बांट दिया। यहां श्रद्धालुओं ने पुष्प माला, नारियल प्रसाद आदि भी खरीदे तथा वहां रखे पात्र में ही रखकर देवी के दर्शन कर लिए। श्रद्धालुओं का कहना था कि अब तो बस देवी दुर्गा से एक ही आराधना है के विश्व कोरोना से मुक्त हो और वे पहले की तरह त्योहार मना सकें।कंजकों के हुए पूजनघरों में कंजकों के पूजन जरूर किए गए, लेकिन उनमें भी कोविड के कारण बेहद सावधानी बरती गई। कंजक के लिए जाने वाली कन्याओं के परिवारों ने भोजन के लिए भेजने से पूर्व कई तरह की हिदायतें दीं वहीं कई घरों में कन्याओं काे भोेजन करवाने की बजाय थाली में रखकर प्रसाद सामग्री भेंट कर दी गई।
Source: Dainik Bhaskar April 20, 2021 09:43 UTC