Hindi NewsLocalChhattisgarhBhilaiDurgHttps: Onecms.bhaskar.com News mobile preview print 0.4787537798800_1595535939 127545109कोरोना का असर: परिवहन दफ्तर बंद, लाइसेंस के लिए ऑनलाइन ही आवेदनदुर्ग एक दिन पहलेकॉपी लिंकAdvertisement Advertisementजिले में लॉकडाउन की वजह शासकीय दफ्तरों में गतिविधियां थम गई हैं। लेकिन परिवहन विभाग में लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी ऑनलाइन जारी है। घर बैठे कोई भी व्यक्ति सारथी परिवहन सेवा की साइट पर जाकर आवेदन करके ड्राइविंग टैस्ट के लिए निर्धारित तारीख पा सकता है। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह लागू लॉकडाउन में डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन करना बेहतर विकल्प है। इससे उन्हें ना तो सात दिनों तक के लिए आवेदन का इंतजार करना होगा और न ही दफ्तर खुलने के बाद लाइन में खड़े होने की जरूरत है। इसके लिए sarathi.parivahan.gov.in पर जाकर छत्तीसगढ़ राज्य चुनें। इसके बाद अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक कर के न्यू ड्राइविंग लाइसेंस लिंक पर क्लिक करें।इस प्रोसेस से घर बैठे बनवा सकते हैं लाइसेंसऑनलाइन फॉर्म खुलने पर अपनी जानकारियां भर भर दें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड कर दें। ऑनलाइन ही फीस जमा करानी होगी। इसके बाद मिले टोकन नंबर के आधार पर उन्हें ड्राइविंग फिजिकल टैस्ट के लिए निर्धारित तारीख मिल जाएगी। अभी आवेदकों की संख्या कम होने से तीन से चार दिन ही टैस्ट के लिए नंबर और डेट की जानकारी मिल जाएगी। प्रक्रिया में कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता है। इसके अलावा दफ्तरों के चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिल जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar July 24, 2020 00:00 UTC