Hindi NewsLocalRajasthanBikanerThe Number Of Corona Patients In Bikaner Again Decreased, Morning Report For The Second Consecutive Day Is Less Than A Hundred, The Situation ImprovedAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना का घटता ग्राफ: बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या में फिर कमी, लगातार दूसरे दिन सुबह की रिपोर्ट सौ से कम, हालात सुधरेबीकानेर 2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपीबीएम अस्पताल कोविड हॉस्पिटल में भर्ती मरीज।बीकानेर में कोरोना राेगियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बुधवार को यहां सुबह की रिपोर्ट में 100 से कम रोगी रहे। मंगलवार के बाद यह लगातार दूसरा मौका है, जब सुबह 100 से कम रोगी सामने आए।कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. मीणा ने बताया कि बुधवार सुबह 95 पॉजिटिव केस आए हैं। जिले में सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस पीबीएम अस्पताल के काेविड ओपीडी से आ रहे थे। जहां बुधवार को महज 44 पॉजिटिव केस आए हैं। इसके अलावा पीबीएम के ही टीबी व चेस्ट विभाग से 7 पॉजिटिव केस है। पूरे पीबीएम परिसर में हुई करीब 300 से अधिक जांच में 44 पॉजिटिव राहत भरा आंकड़ा है। यहां 200 से अधिक केस आ रहे थे।इसी तरह गंगाशहर सैटेलाइट अस्पताल से 93 टेस्ट में महज 16 पॉजिटिव केस मिले। बीकानेर सैटेलाइट अस्पताल से सर्वाधिक पॉजिटिव केस आ रहे थे। यहां एक दिन में ढाई सौ पॉजिटिव केस भी आए। बुधवार को यहां दो सौ टेस्ट सैंपल में महज 22 पॉजिटिव मिले हैं। शहर के सभी बड़े सेंटर्स पर पॉजिटिव रेट कम होने से पीबीएम अस्पातल को भी राहत मिली है। यहां भर्ती होने वाले रोगियों की संख्या में कमी आई है। बीकानेर में इसके बाद भी कोरोना संक्रमण के प्रति सावधानी की जरूरत है। अभी शहर में लॉकडाउन के बावजूद लोग इधर से उधर घूमते नजर आते हैं। बिना मास्क लगाए घूम रहे युवाओं की संख्या भी कम नहीं है।
Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 07:18 UTC