मेरी निजी बात तो नहीं हुई है हां मैंने भी अखबारों और टीवी के ज़रिये पता चली है की दिल्ली सरकार 1 करोड़ के मुआवज़े की स्वीकृति कर रही है. हमें दिल्ली सरकार से कोई शिकायत नहीं की सरकार की तरफ से किसी ने फ़ोन किया की नहीं. डॉ हीना कौसर कहती है की मैं मामले को राजनीतिक मुद्दे से दूर रखना चाहती हूं. डॉक्टर जावेद डॉक्टर थे वो अपना काम कर रहे थे वो अपनी सेवा दे रहे थे. हम नहीं चाहते की डॉक्टर जावेद की मौत को हिन्दू मुस्लिम में बांट कर देखा जाए.
Source: NDTV July 22, 2020 19:43 UTC