Hindi NewsLocalPunjabJalandharRatan Lab Was Charging Rs 900 Instead Of Rs 450 For Kovid Test, DC Recommended FIR To Police Commissionerकोरोना की आड़ में लूट बेनकाब: कोविड टेस्ट के बदले 450 की जगह 900 रुपए वसूल रही थी रतन लैब, DC ने की पुलिस कमिश्नर को FIR की सिफारिशजालंधर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस कमिश्नर को किसी सीनियर अफसर से इसकी जांच के लिए कहा गया है। - प्रतीकात्मक फोटोकोरोना की आड़ में कोविड टेस्ट के दोगुने रेट वसूलने का मामला बेनकाब हुआ है। जालंधर की रतन लैब कोविड के RT-PCR टेस्ट के 450 रुपए के सरकारी रेट के बदले 900 रुपए वसूल रही थी। इसकी शिकायत मिली तो DC घनश्याम थोरी ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख रतन लैब पर FIR दर्ज करने की सिफारिश कर दी है।DC घनश्याम थोरी ने बताया कि उन्हें मकसूदां चौक स्थित रतन लैब के बारे में शिकायत मिली थी। वहां कोविड टेस्ट के बदले मरीज ने 900 रुपए अदा किए थे, जो सरकारी रेट से दोगुने की वसूली थी। इसके बाद वहां बैठे दूसरे मरीजों की भी वीडियो रिकॉर्डिंग सामने आई, जिसमें वो भी ज्यादा रुपए वसूलने की बात कह रहे हैं।0181-2224417 पर करें शिकायतडिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि किसी भी अस्पताल में गड़बड़ी या ओवरचार्जिंग का पता चले तो इसके बारे में प्रशासन के कोविड कंट्रोल रूम नंबर 0181-2224417 पर शिकायत करें। प्रशासन की तरफ से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar June 02, 2021 09:57 UTC