कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में जुर्माना वसूल दर्ज कराया मुकदमा - News Summed Up

कोरोना गाइडलाइन के उल्लंघन में जुर्माना वसूल दर्ज कराया मुकदमा


संवाद सूत्र कदौरा कोरोना प्रोटोकाल का कस्बे के बाजार में दुकानदारों उल्लंघन करते हुए दुकानें खोलीं तो ईओ ने पुलिस को साथ पहुंचकर दो दुकानदारों से जुर्माना व दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। कस्बे के बाजार में जरूरी सेवाओं के अलावा जिन दुकानदारों ने अपनी दुकान खोल रखी थी उनके ऊपर आज अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कड़ी कार्रवाई की।मनमानी- बंदी के आदेश का उल्लंघन कर खुली थीं कई दुकानें- बैठक में दी गई थी चेतावनी फिर भी नहीं माने व्यापारीसंवाद सूत्र, कदौरा : कोरोना प्रोटोकाल का कस्बे के बाजार में दुकानदारों उल्लंघन करते हुए दुकानें खोलीं तो ईओ ने पुलिस को साथ पहुंचकर दो दुकानदारों से जुर्माना व दो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।कस्बे के बाजार में जरूरी सेवाओं के अलावा जिन दुकानदारों ने अपनी दुकान खोल रखी थी उनके ऊपर आज अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने कड़ी कार्रवाई की। उन्होंने कल ही व्यापारियों संग बैठक कर यह चेतावनी दे दी थी कि सिर्फ जरूरी सेवाओं के अलावा कोई भी दुकान नहीं खोलेगा। जबकि व्यापारियों ने मांग की थी कि सुबह 8 से 11 तक पूरा मार्केट खोला जाए। इस पर उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए व्यापारियों को सख्त हिदायत दी थी कि जो जिला प्रशासन की गाइडलाइन होगी उसी अनुसार काम किया जाएगा। गुरुवार सुबह उनको जानकारी हुई कि सब्जी, मेडिकल, किराना तथा अन्य जरूरी सेवाओं के अलावा भी पूरा मार्केट खुला हुआ है तो उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को बुलवाकर बाजार का भ्रमण किया और चौहान गारमेंट और गुप्ता गारमेंट के ऊपर 3-3 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही न्यू ओम गारमेंट्स एवं अनुराग गारमेंट्स के ऊपर महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि जो कोरोना प्रोटोकॉल के तहत जिला प्रशासन की गाइड लाइन का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लोगों को कोरोना के कहर से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 06, 2021 12:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */