कोरोना गाइड लाइन में चातुर्मास: अचार्य महाश्रमण का चतुर्मास हुआ शुरू, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह ने किए दर्शन - News Summed Up

कोरोना गाइड लाइन में चातुर्मास: अचार्य महाश्रमण का चतुर्मास हुआ शुरू, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह ने किए दर्शन


Hindi NewsLocalRajasthanChaturmas Of Acharya Mahashraman Started, Punjab Governor VP Singh Visitedकोरोना गाइड लाइन में चातुर्मास: अचार्य महाश्रमण का चतुर्मास हुआ शुरू, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह ने किए दर्शनभीलवाड़ा 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकतेरापंथ नगर में ऑनलाइन प्रवचन देते आचार्य महाश्रमण।भीलवाड़ा शहर में तेरापंथ के आचार्य महाश्रमण का चातुर्मास रविवार से शुरू हुआ। आचार्य महाश्रमण के भीलवाड़ा आने पर उनका स्वागत जोरों शोरों से करने की रूपरेखा बनाई जा चुकी थी। लेकिन सरकार की नई गाइडलाइन में सभी कार्यक्रमों पर रोक लगा देने के बाद सामान्य तरीके से भीलवाड़ा शहर में मंगल प्रवेश किया और तेरापंथ नगर में चातुर्मास की शुरुआत की। चातुर्मास के पहले दिन भी कोरोना गाइडलाइन की पूरी तरह से ही पालना की गई। पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह ने भी रविवार दोपहर को आचार्य महाश्रमण के दर्शन किए। इस दौरान आचार्य महाश्रमण ने अपने मुखारबिंद से श्रद्धालु को अहिंसा के पथ पर चलने व चातुर्मास के बारे में समझाया। इस दौरान हजारों श्रद्धालु आचार्य महाश्रमण से ऑनलाइन जुड़े। वही आचार्य महा श्रमण के शिष्य तेरा पंथ भवन में मौजूद रहे।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */