Hindi NewsInternationalCoronavirus Outbreak Vaccine Latest Update; USA Brazil Russia UK France Cases And Deaths From COVID 19 VirusAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना दुनिया में: भारत और UAE के बीच 10 दिन के लिए फ्लाइट्स पर रोक, नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर अगले आदेश तक बंद14 घंटे पहलेकॉपी लिंकदुनियाभर में कोरोना के मामले रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। लगभग सभी देशों में कोरोना के नए मामले फिर से बढ़ने लगे हैं। बीते दिन दुनिया में रिकॉर्ड 8 लाख 80 हजार 977 मामले सामने आए। यह कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले 7 और 8 जनवरी को 8.43 लाख नए केस सामने आए थे।भारत के दो करीबी देशों से अहम अपडेट्स आ रहे हैं। UAE ने भारत से उड़ानों पर 10 दिन के लिए रोक लगा दी है। यह रोक 24 अप्रैल से शुरू होगी। UAE सरकार ने यह फैसला भारत में कोविड-19 के नए वैरिएंट और इसके बढ़ते मामलों के मद्देनजर लिया है। gulfbusiness.com के मुताबिक, ऐसे लोग जो बीते 14 दिन से भारत में थे, वे भी फिलहाल यहां नहीं आ सकेंगे। इस ट्रैवल बैन की 10 दिन बाद समीक्षा की जाएगी।नेपाल में भी कोविड-19 का खतरा तेजी से बढ़ता जा रहा है। इसके मद्देनजर विश्व प्रसिद्ध भगवान शिव के मंदिर पशुपतिनाथ को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। इस परिसर में मौजूद अन्य मंदिर भी अगले आदेश तक आम लोगों के लिए बंद रहेंगे।कोरोना का सबसे ज्यादा प्रभाव एशियन देशों पर पड़ा है। यहां के करीब 15 देशों में हालात बेकाबू हो गए हैं। भारत में नए संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं, तुर्की में रोजाना 60 हजार और ईरान में 24 हजार नए केस सामने आ रहे हैं। ऐसे ही अन्य एशियाई देशों में भी रोजाना मिलने वाले संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।बीते दिन 14 हजार से ज्यादा मौतेंबुधवार को दुनिया में 14,088 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई। सबसे ज्यादा 3157 मौतें ब्राजील में रिकॉर्ड की गईं। इसके बाद 2102 मौतें भारत में और 876 मौतें अमेरिका में हुईं। पोलैंड में 740 और मैक्सिको में 582 मौतें हुईं।10 देशों में कोरोना की चौथी लहरभारत कोरोना की दूसरी लहर से परेशान है तो दुनिया के 10 ऐसे भी देश हैं, जहां संक्रमण की चौथी लहर चल रही है। इनमें ब्राजील, तुर्की, फ्रांस, अर्जेंटिना, ईरान, कोलंबिया, जमर्नी, इटली, पेरू और पोलैंड जैसे देश शामिल हैं। इन देशों में हर दिन 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं। सबसे खराब हालत ब्राजील और तुर्की की है।ब्रिटेन में वैक्सीनेशन के बाद घटी मौतेंकोरोना की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान ने दुनिया में असर दिखाना शुरू कर दिया है। इसका ताजा उदाहरण ब्रिटेन में देखने को मिला है। 7 सितंबर को वहां 3 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन मौतों का आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ता गया। पर टीकाकरण शुरू होने के बाद अब वहां महामारी से सिर्फ 4 मौतें दर्ज हुई हैं, इसके साथ ही कोरोना से मरने वालों की दर पिछले सोमवार के मुकाबले 70% घट गई है। इसके अलावा ब्रिटेन में नए कोरोना मरीजों की रफ्तार भी करीब 17% कम हुई है।अब तक 14.26 करोड़ संक्रमितदुनिया में अब तक 14 करोड़ 44 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 30 लाख 71 हजार मरीजों की मौत हो चुकी है। 12.22 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 1.87 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें एक लाख 9 हजार 845 मरीजों की हालत क्रिटिकल है और 1.86 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं।टॉप-10 देश, जहां अब तक सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हुएदेश संक्रमित मौतें ठीक हुए अमेरिका 32,602,051 583,330 25,177,434 भारत 15,924,806 184,672 13,449,406 ब्राजील 14,122,795 381,687 12,646,132 फ्रांस 5,374,288 101,881 4,218,294 रूस 4,727,125 106,706 4,352,873 UK 4,395,703 127,327 4,166,734 तुर्की 4,446,591 36,975 3,844,342 इटली 3,904,899 117,997 3,311,267 स्पेन 3,446,072 77,364 3,151,587 जर्मनी 3,208,672 81,382 2,824,100(ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus/ के मुताबिक हैं)
Source: Dainik Bhaskar April 22, 2021 03:04 UTC