कोरोना फिर शून्य पर: बीकानेर में लगातार दूसरे दिन सुबह की रिपोर्ट शून्य रही, कल भी शहरी क्षेत्र से नहीं था कोई भी पॉजिटिव - News Summed Up

कोरोना फिर शून्य पर: बीकानेर में लगातार दूसरे दिन सुबह की रिपोर्ट शून्य रही, कल भी शहरी क्षेत्र से नहीं था कोई भी पॉजिटिव


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerIn Bikaner, The Morning Report Was Zero For The Second Consecutive Day, Even Yesterday There Was No Positive From The Urban Area. कोरोना फिर शून्य पर: बीकानेर में लगातार दूसरे दिन सुबह की रिपोर्ट शून्य रही, कल भी शहरी क्षेत्र से नहीं था कोई भी पॉजिटिवबीकानेर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग।कोरोना को लेकर अब बीकानेर से लगातार अच्छी खबर आ रही है। पिछले दो दिन से यहां सुबह की रिपोर्ट में पॉजिटिव की संख्या शून्य रह रही है तो शहरी क्षेत्र में पूरी तरह नियंत्रण जैसे हालात बन गए हैं। शनिवार शाम की रिपोर्ट में तीन पॉजिटिव थे और तीनों ही ग्रामीण क्षेत्रों से थे।रविवार और सोमवार दोनों की मार्निंग रिपोर्ट में कोरोना रोगी नहीं मिलने से यह तय हो गया है कि शहरी क्षेत्र के बड़े अस्पतालों के सभी सेम्पल नेगेटिव रहे हैं। दरअसल, सुबह की रिपोर्ट में पीबीएम अस्पताल के कोविड ओपीडी के साथ ही बीकानेर व गंगाशहर के सैटेलाइट अस्पताल के सेम्पल की जांच हो जाती है। हालांकि इसमें कुछ ग्रामीण सेंटर्स के सेम्पल की रिपोर्ट भी होती है। आमतौर पर सुबह की रिपोर्ट में कुछ सेम्पल पूल में रह जाते हैं। इनकी रिपोर्ट शाम तक आती है।अनलॉक के बाद लापरवाहीहालांकि बीकानेर में अनलॉक के बाद लापरवाही बढ़ गई है। बाजार में बिना मास्क और बिना दूरी के हजारों लोग आ जा रहे हैं। खासकर भीड़ भाड़ भरे बाजार में सावधानी नहीं है। तोलियासर भैरुं जी गली, केईएम रोड के साथ शॉपिंग मार्केट्स में भी भीड़ के बीच सावधानी नहीं बरती जा रही है। सरकारी कार्यालयों में भी कर्मचारी बिना किसी मास्क के नजर आते हैं।


Source: Dainik Bhaskar June 28, 2021 04:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */