नई दिल्ली, एएनआइ। Cabinet Meeting Over Coronavirus India Outbreak कोविड-19 (COVID-19) को लेकर निर्माण भवन में मंत्रियों के समूह (GOM) की बैठक चल रही है। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत अन्य मंत्री भी मौजूद हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों के अंदर 23 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1007 नए मामले सामने आए हैं।स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की अध्यक्षता में चल रही इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत पहली बार शामिल हो रहे हैं। कोरोना वायरस पर चर्चा के साथ-साथ देश की सुरक्षा के मुद्दे पर भी चर्चा संभव है।देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संखाया 13 हजार को पार कर गई है, जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 400 के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 13,387 हो चुकी है। इनमें से 1749 लोग इलाज के बाद पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में अब तक इस घातक वायरस से 437 की मौत हो चुकी है।बता दें कि जीओएम का गठन देश में कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुझाव देने के लिये किया गया है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने 14 अप्रैल तक के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू किया था, जिसे अब 3 मई तक बढ़ा दिया गया है।Posted By: Manish Pandeyडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस
Source: Dainik Jagran April 17, 2020 06:08 UTC