Hindi NewsNational180 Days Of Corona Vaccination News And Updates | India Administers Over 39 Cr COVID 19 Vaccination Doses So Farकोरोना वैक्सीनेशन के 6 महीने: भारत में कोरोना वैक्सीन के 39 करोड़ से ज्यादा डोज लगे, 3 करोड़ डोज लगाने वाला UP इकलौता राज्यनई दिल्ली 3 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीडियोभारत में कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हुए शुक्रवार को 6 महीने पूरे हो जाएंगे। इस दौरान देश भर में 39 करोड़ से ज्यादा डोज लगाए जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, बुधवार शाम तक मिले डेटा के मुताबिक, यह संख्या 39.10 करोड़ हो चुकी है।बुधवार को 32.10 लाख से ज्यादा लोगों को टीके लगाए गए। इनमें 18 से 44 साल उम्र के लोगों में 13.82 लाख को पहला और 1.57 लाख को दूसरा डोज लगाया गया। 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस ऐज ग्रुप के 11.78 करोड़ लोग पहला डोज लगवा चुके हैं।पटना के एक स्कूल में बने वैक्सीनेशन सेंटर के बाहर टीका लगवाने के लिए जुटी भीड़।8 राज्यों में 18-44 साल के 50 लाख से ज्यादा लोगों को पहला डोज8 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, कर्नाटक और महाराष्ट्र ने अपने यहां 18 से 44 साल के 50 लाख से ज्यादा लोगों को पहला डोज लगा दिया है। आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल ने 10 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों को टीका लगाया है।महाराष्ट्र के कराड में स्क्रैप कलेक्ट करने वाली महिलाओं को वैक्सीन लगाने के लिए कैंप लगाया गया।मुंबई में आज से 35 सेंटर्स पर प्रेग्नेंट महिलाओं का वैक्सीनेशनबृहन्मुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने बुधवार को बताया कि 15 जुलाई से मुंबई के 35 वैक्सीनेशन सेंटर पर प्रेग्नेंट महिलाओं को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। शहर में बुधवार तक कुल 62.33 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इनमें से 13.68 लाख को दूसरा डोज लग चुका है।इस समय मुंबई में 407 एक्टिव कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर हैं। इनमें BMC के 286, महाराष्ट्र सरकार के 20 और 101 प्राइवेट सेंटर हैं।अलग-अलग कैटेगरी में अब तक लगे टीकेहेल्थ केयर वर्कर्सपहला डोज- 1.02 करोड़दूसरा डोज- 74.47 लाखफ्रंटलाइन वर्कर्सपहला डोज- 1.77 करोड़दूसरा डोज- 1 करोड़18-44 साल ऐज ग्रुपपहला डोज- 11.64 करोड़दूसरा डोज- 40.30 लाख45-59 साल ऐज ग्रुपपहला डोज- 9.56 करोड़दूसरा डोज- 2.54 करोड़60 साल से ज्यादापहला डोज- 7.13 करोड़दूसरा डोज- 2.93 करोड़
Source: Dainik Bhaskar July 15, 2021 02:36 UTC