संस, चरखारी (महोबा): अटेवा पेंशन बचाओ मंच की ओर से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कोरोना शहीद शिक्षकों, कर्मचारियों को अपने घर व कार्यालयों में उपस्थित रहकर इंटरनेट मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी गई। उनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए विभिन्न मांगों के लिए अभियान चलाया। यह ट्विटर अभियान पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले से चलाया गया।दिवंगत साथियों को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके लिए सरकार से मांग करते हुए कहा कि शहीदों के परिवारों को अतिशीघ्र और तय समय के भीतर एक करोड़ की सहायता राशि दी जाए। एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले। परिवार को असाधारण पेंशन की व्यवस्था हो। बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा की व्यवस्था सरकार के द्वारा की जाए।अटेवा पेंशन बचाओ मंच महोबा के जिला संयोजक कुलदीप सोनी ने बताया कि पूरे प्रदेश में शिक्षक कर्मचारियों ने बड़े ही गंभीरता के साथ अपने साथियों के लिए न्याय की मांग मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री से की है। सरकार से यह अपील की कि जनभावनाओं को देखते हुए मानवता के आधार पर कोरोना शहीदों के परिजनों को अतिशीघ्र न्याय दें।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
Source: Dainik Jagran June 02, 2021 12:22 UTC