कोरोना संकट और लॉकडाउन से अप्रैल से जून के बीच 2.5 करोड़ से 3 करोड़ मजदूरों का रोजगार छिना - News Summed Up

कोरोना संकट और लॉकडाउन से अप्रैल से जून के बीच 2.5 करोड़ से 3 करोड़ मजदूरों का रोजगार छिना


छोटे और लघु उद्योगों के संघ और स्कॉच ग्रुप ने एक राष्ट्रीय सर्वे में कहा है - हमारा अनुमान है कि लघु उद्योग संकट में MSME सेक्टर में अप्रैल से जून के बीच 2.5 करोड़ से 3 करोड़ मज़दूरों का रोज़गार छिन गया. 2.5 करोड़ से 3 करोड़ का रोज़गार छिनने का मतलब है की करीब 25% वर्क फाॅर्स MSME सेक्टर में बेरोज़गार हो गया. MSME सर्वे में ये बात भी सामने आयी है की छोटे-लघु उद्योगों के नॉन-परफार्मिंग एसेट्स बढ़ने का खतरा काफी बढ़ गया है. लॉकडाउन का असर ऑर्डर्स पर पड़ रहा है, इसकी वजह से हम सही तरीके से प्रोडक्शन नहीं कर पा रहे हैं 40% से 60% क्षमता पर ही इंडस्ट्री चल पा रही है. साफ़ है, संकट बड़ा है और सरकार को इस सेक्टर की मदद करने के लिए और बड़े स्तर पर हस्तक्षेप करना पड़ेगा.


Source: NDTV July 22, 2020 18:24 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */