Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurOxygen Level Above 90 With Venti Mask, Improves HealthAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकोरोना संक्रमित आसाराम: दो दिन गांधी अस्पताल में रखने के बाद सुरक्षा कारणों से एम्स में कराया भर्तीजोधपुर 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती आसाराम।अस्पताल के बाहर से समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ाएम्स में आसाराम के समर्थकों का प्रवेश करना नहीं होगा आसानजोधपुर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कोरोना संक्रमित आसाराम को शुक्रवार देर रात महात्मा गांधी अस्पताल से एम्स में शिफ्ट किया गया। आसाराम की तबीयत स्थिर बनी हुई है। उन्हें बेहतर इलाज की अपेक्षा सुरक्षा कारणों से एम्स भेजा गया है। एम्स की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के कारण आम आदमी का अंदर प्रवेश करना संभव नहीं है। ऐसे में आसाराम के समर्थकों की भीड़ को नियंत्रित करने में सुविधा रहेगी।महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित आसाराम की सेहत स्थिर बनी हुई थी। उसका ऑक्सीजन लेवल वेंटिमास्क के साथ नब्बे से ऊपर बना हुआ था। अन्य सभी पैरामीटर सामान्य बने हुए थे। इसके बाद रात करीब सवा दस बजे उसे एम्स ले जाया गया। अब उसका इलाज एम्स में किया जाएगा।नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे आसाराम की अन्य बंदियों के साथ सैंपल लिया गया था। दो दिन पूर्व वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। देर रात उसका ऑक्सीजन लेवल लगातार गिरता देख जेल प्रशासन उसे महात्मा गांधी अस्पताल लेकर आया था। तब से वह यहां भर्ती था। अस्पताल में सामान्य नजर आ रहे आसाराम ने एक बार दवा लेने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में डॉक्टरों के समझाने पर उसने दवा लेना शुरू कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। चिंता जैसी कोई बात नहीं है।आसाराम के समर्थकों के साथ पुलिस कल काफी सख्ती के साथ पेश आई थी। यहीं कारण रहा कि आज अस्पताल के बाहर उसका समर्थक नजर नहीं आया। पुलिस ने वहां फालतू घूमने वालों को रवाना कर दिया। इसके बाद सुबह से शांति बनी रही।
Source: Dainik Bhaskar May 07, 2021 12:09 UTC