कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए 'परवरिश योजना': रहने और खाने की व्यवस्था के साथ 3 लाख की FD कराएगा चंडीगढ़ प्रशासन, 21 वर्ष का होने पर मिलेगा लाभ - News Summed Up

कोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए 'परवरिश योजना': रहने और खाने की व्यवस्था के साथ 3 लाख की FD कराएगा चंडीगढ़ प्रशासन, 21 वर्ष का होने पर मिलेगा लाभ


Hindi NewsLocalChandigarhAdministration's Upbringing Plan Will Take Care Of The Orphaned Children In Coronaकोरोना से अनाथ हुए बच्चों के लिए 'परवरिश योजना': रहने और खाने की व्यवस्था के साथ 3 लाख की FD कराएगा चंडीगढ़ प्रशासन, 21 वर्ष का होने पर मिलेगा लाभचंडीगढ़ 7 घंटे पहलेकॉपी लिंककोरोना काल में बहुत से लोगों ने अपनों को खोया है, जिसका दर्द ताउम्र रहेगा। -प्रतीकात्मक फोटोकोरोना काल में जहां सारी खबरें सिर्फ परेशानी को लेकर आ रही है। वहां चंडीगढ़ से एक खुशखबरी भरी खबर आई है। चंडीगढ़ प्रशासन कोरोना की वजह से अनाथ हुए बच्चों को अपना बनाकर उनका लालन-पालन करने के लिए परवरिश योजना लागू करने जा रहा है। जिसके तहत प्रभावित बच्चों को रहने-खाने व आर्थिक मदद देने का ऐलान किया गया है। प्रशासक की मंजूरी के बाद इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है।यूटी प्रशासन के समाज कल्याण एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से यह योजना तैयार की गई है। योजना के तहत जिन बच्चों ने कोरोना के चलते अपने माता-पिता में से एक या दोनों को खो दिया है और वह बाल देखभाल संस्थानों में रह रहे हैं, उनकी शिक्षा, चिकित्सा और पोषण संबंधी खर्च प्रशासन के समाज कल्याण विभाग की तरफ से उठाया जाएगा।इसके अलावा बच्चे के नाम पर तीन लाख रुपए की फिक्स डिपॉजिट (एफडी) भी करवाई जाएगी, जो 21 वर्ष की आयु के बाद मिलेगी। सरकारी स्कूल में ऐसे बच्चों को निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। जबकि निजी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को भी वार्षिक वित्तीय सहायता मिल सकेगी। इसी के तहत यूटी प्रशासन ने परवरिश योजना में बच्चे के कोरोना पॉजिटिव होने पर भी वित्तीय सहायता देने का एलान किया है।योजना के अनुसार, कोरोना पॉजिटिव होने वाले बच्चों को तीन माह तक 2500 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। एक जनवरी 2021 से कोरोना पॉजिटिव होने वाले बच्चों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खोया है, उनकी काउंसलिंग भी की जाएगी।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 06:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */