कोरोना / शुजालपुर में 50 साल का कॉलेज कर्मचारी संक्रमित पाया गया, पत्नी और बच्चे को भी भोपाल अस्पताल में भर्ती किया गया - News Summed Up

कोरोना / शुजालपुर में 50 साल का कॉलेज कर्मचारी संक्रमित पाया गया, पत्नी और बच्चे को भी भोपाल अस्पताल में भर्ती किया गया


शुजालपुर में अब तक दो लोग पॉजिटिव पाए गए, जिले में आंकड़ा बढ़कर पांच हुआ, इसमें एक पुलिसकर्मी भी शामिलपुलिसकर्मी के संपर्क में आए 22 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे, इसमें एम्बुलेंस 108 के सदस्य शामिलदैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 01:47 PM ISTशाजापुर. शाजापुर जिले में भी कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। गुरुवार सुबह एक और मरीज की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आई। ऐसे में शुजालपुर में जहां अब दो संक्रमित हो गए हैं। वहीं, जिले में यह आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है। इसके पहले मोचीखेड़ी की दो महिलाएं और एक पुलिस जवान की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। मोचीखेड़ी की महिलाएं तो इंदौर से आई एक महिला रिश्तेदार के संपर्क में आकर संक्रमित हुई हैं। कोरोना संक्रमित मिले पुलिस आरक्षक के सपंर्क में आए 22 लोगों के जिला अस्पताल में सैंपल लिए गए हैं। इनमें 8 पुलिस आरक्षक, 5 इनके साथ क्वारैंटाइन में रखे गए लोग सहित एम्बुलेंस 108 के सदस्य शामिल हैं। संक्रमित आरक्षक का साला एम्बुलेंस 108 में पायलट है। इस कारण इनका भी सैंपल लिया गया है। आरक्षक का ससुराल शाजापुर में ही है। इनके संपर्क में भी वह आया था। ऐसे में ससुराल पक्ष के करीब 8 लोगों के सैंपल गुरुवार को लिए गए।शुजालपुर के जिस 50 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह पोलायकलां कॉलेज का कर्मचारी है। मंडी क्षेत्र निवासी संक्रमित को बच्चे और पत्नी के साथ भोपाल के एक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। साथ ही परिवार की दो और महिलाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। प्रशासन उसकी हिस्ट्री निकाल रही है। बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति इलाज करवाने बेरछा भी गया था।आगर जिले में चार लोग कोरोना संक्रमितकरीब एक सप्ताह पहले कोटा राजस्थान से आए गांव पायली निवासी 37 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। आगर जिले में अब तक कोरोना पाॅजिटिव लोगों की संख्या 4 हो चुकी है। इनमें से 3 नलखेड़ा के हैं। पायली निवासी युवक कोटा में मजदूरी करता था। वहां 9 अप्रैल को इसकी बच्ची की मौत हो गई थी। उसके बाद झालावाड़ होते हुए सुसनेर के पायली आया था। यहां आने की सूचना 10 अप्रैल को अधिकारियों को लगी तो उसका सैंपल लिया गया। इसके बाद उसे 14 दिन के लिए होम क्वारैंटाइन किया था, जबकि युवक की पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। युवक की पाॅजिटिव रिपोर्ट आने की पुष्टि सुसनेर एसडीएम मनीष जैन ने भी की है। एसडीएम जैन का कहना है कि युवक पूरी तरह स्वस्थ दिखाई दे रहा है। उसका दाेबारा सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।लॉकडाउन की वजह से 24 दिन तक रुके जमातीनलखेड़ा स्थित मस्जिद से 2 अप्रैल को पुलिस द्वारा पकड़े गए 12 जमातियों को जांच के बाद 14 दिन के लिए क्वारैंटाइन कर दिया गया था। इनकी अवधि पूरी हो गई थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं आने और लॉकडाउन की वजह से दिल्ली के ये जमाती जा नहीं पाए। मंगलवार को तीनों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। इसके बाद प्रशासन ने संबंधित क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ा दी। सीएमएचओ डाॅ. विजय सिंह ने बताया कि तीनों जमातियों का आगर में ही उपचार होगा। अभी कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। तीनों जमातियों के पुनः सैंपल जांच के लिए भिजवाएंगे।कोरोना के संदिग्ध की इलाज के दौरान इंदौर में मौत11 अप्रैल को आगर जिला अस्पताल से इंदौर रैफर किए गए कोरोना के संदिग्ध व्यक्ति की इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। यह खुलासा बुधवार शाम को हो गया। वह अपनी मां का इलाज कराकर 6 अप्रैल को हाॅटस्पाट इंदौर से वापस आए संदिग्ध व उसकी बेटी को सर्दी, खांसी और बुखार होने पर भी वे स्थानीय डॉक्टर से उपचार कराते रहे। अधिकारियों का कहना है कि इंदौर से आने के बाद कंट्रोल रूम पर संदिग्ध व उसके भाई ने सूचना नहीं दी थी कि शनिवार रात जब संदिग्ध व उसकी बेटी को सांस लेने में तकलीफ होने लगी तो उपचार के लिए जिला अस्पताल आए।डाॅक्टरों ने संदिग्ध व उसके भाई तथा 18 वर्ष की बेटी का सैंपल लिया था तथा संदिग्ध व उसकी बेटी को उज्जैन रैफर किया था। इंदौर से वापस आने की सूचना न देने तथा क्वारैंटाइन होने के बाद भी लोगों से मिलजुल कर लाॅकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में पुलिस ने संदिग्ध व उसके भाई पर धारा 188, 269, 270 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया था। संदिग्ध की मौत हो जाने के बाद दिनभर शहर में यह चर्चा चलती रही कि संभवत: मृत्यु कोरोना की वजह से हुई है। सीएमएचओ डाॅ. विजय सिंह ने बताया संदिग्ध को इंदौर में ही दफनाया जाएगा। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इससे इलाके के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। परन्तु एहतियात रखना होगी।


Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 08:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */