कोविड की दूसरी लहर में व्यस्त हुआ निगम तो फिर इस्तेमाल होने लगी पॉलिथीन - News Summed Up

कोविड की दूसरी लहर में व्यस्त हुआ निगम तो फिर इस्तेमाल होने लगी पॉलिथीन


कोविड की दूसरी लहर में व्यस्त हुआ निगम तो फिर इस्तेमाल होने लगी पॉलिथीननगर निगम कोविड-19 की दूसरी लहर में मार्च से लेकर जून तक व्यस्त रहा।जागरण संवाददाता, रांची : नगर निगम कोविड-19 की दूसरी लहर में मार्च से लेकर जून तक व्यस्त रहा तो दुकानों में पॉलिथिन का इस्तेमाल फिर शुरू हो गया। बाजार में ग्राहक पॉलिथीन में सामान लेकर चलते हुए दिख रहे हैं। यही नहीं, दुकानों में भी पॉलिथीन रखी जा रही है और इसी में लोगों को सामान दिया जा रहा है। नगर निगम कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के बाद अब फिर अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इंफोर्समेंट की टीम दुकानों में छापामारी कर पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों पर जुर्माना करेगी।गौरतलब है कि नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने आते ही राजधानी के विभिन्न इलाकों में छापामारी करवाई थी। इनमें बड़े पैमाने पर दुकानदारों पर जुर्माना किया गया था। इसके चलते राजधानी में पॉलिथीन का इस्तेमाल काफी कम हो गया था। कोरोना की दूसरी लहर आ जाने से नगर निगम को यह अभियान रोकना पड़ा था। तब नगर निगम ने सफाई और सैनिटाइजिग पर फोकस किया। मृतकों की संख्या बढ़ने पर नगर निगम को अंतिम संस्कार के लिए भी अतिरिक्त प्रयास करने पड़े। नगर आयुक्त मुकेश कुमार कहते हैं कि कोरोना काल में दुकानें भी सीमित अवधि के लिए खुलती थीं। इसी वजह से उनका प्लास्टिक के खिलाफ चल रहा अभियान कमजोर पड़ गया था। नगर आयुक्त ने इंफोर्समेंट टीम के साथ गुरुवार को ही बैठक कर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।---------कार में डस्टबिन रखें, प्लास्टिक बाहर ना फेंकेनगर आयुक्त ने गुरुवार को नगर निगम के उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त और कई सिटी मैनेजर के साथ बैठक की और प्लास्टिक के कचरे को सीमित करने की रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत लोगों को अपनी कार और जीप में डस्टबिन रखने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मकसद है कि लोग अपनी कार और जीप में डस्टबिन रखें। नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने कहा कि अभी लोग रास्ते में बच्चों के लिए कोई सामान खरीदते हैं। इसके इस्तेमाल के बाद या किसी भी तरह से पॉलिथीन चलती कार से उठाकर बाहर फेंक देते हैं। यही पॉलिथीन नाले में जाती है और नालियों को चोक करती है।----प्लास्टिक के कचरे के प्रयोग के लिए प्रयास शुरूनगर निगम प्लास्टिक के कचरे के रीयूज के लिए राजधानी में प्लांट लगाएगा। यही नहीं प्लास्टिक का कचरा चुनने वालों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा। इससे कचरा चुनने वालों को भी फायदा होगा और वह कचरा चुनकर अच्छी खासी कमाई कर सकेंगे।-----------रांची में पालीथिन दुकान पर मिलने लगी है। जो लोग दुकान पर पालीथिन रख रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। नगर निगम कार्रवाई शुरू करे।- प्रियंका, कोकर-----पालिथीन से काफी दिक्कत हो रही है। नालियां चोक हो जाती है। मवेशी इसे खाते हैं तो उन्हें भी नुकसान होता है। इसलिए पालीथिन के खिलाफ अभियान चलना चाहिए।प्रीती, कोकरशॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 03, 2021 01:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */