कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? सोशल मीडिया पर श्रेयसी सिंह के समर्थन में बढ़ी चर्चा, सम्राट से भी उम्‍मीद - News Summed Up

कौन बनेगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री? सोशल मीडिया पर श्रेयसी सिंह के समर्थन में बढ़ी चर्चा, सम्राट से भी उम्‍मीद


द‍िलीप कुमार शुक्‍ला, भागलपुर। बिहार की राजनीति में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) और यूट्यूब पर लगातार नए-नए नामों की चर्चा हो रही है। इनमें सबसे अधिक चर्चा बिहार सरकार की मंत्री और जमुई की भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह को लेकर देखी जा रही है।नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बढ़ी सियासी हलचल हाल ही में बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद उन्होंने नई दिल्ली स्थित संसद भवन में शपथ भी ली। इसके बाद बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। राजनीतिक गलियारों में यह सवाल लगातार उठ रहा है कि राज्य की कमान आगे किसके हाथों में जाएगी।एनडीए की मजबूत स्थिति और राजनीतिक समीकरण बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पास स्पष्ट बहुमत है। वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बने थे। सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बनाए गए थे। अब संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है।सीएम पद की रेस में कई नामों की चर्चा ब‍िहार में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं। भाजपा खेमे से बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद राजीव प्रताप रूडी, पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता पूर्व उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी तथा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के नाम भी चर्चा में हैं। इसके अलावा पहली बार राज्यसभा पहुंचीं धर्मशीला गुप्ता का नाम भी संभावित चेहरों की सूची में जोड़ा जा रहा है।लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवानके नाम को भी मुख्यमंत्री पद की संभावनाओं से जोड़ा जा रहा है। जदयू खेमे से नीशांत कुमार के नाम की चर्चा है। सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, श्रेयसी सिंहदिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, राजीव प्रताप रूडीधर्मशीला गुप्ता, रेणु देवीरेणु देवी नीशांत कुमार, चिराग पासवान सोशल मीडिया पर श्रेयसी सिंह को बढ़त इन सभी मुख्‍यमंत्री के संभाव‍ित नामों के बीच सोशल मीडिया पर ब‍िहार की मंत्री जमुई की भाजपा व‍िधायक श्रेयसी सिंह को लेकर विशेष चर्चा देखी जा रही है। फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर उनके समर्थन में लगातार पोस्ट और डिजिटल कैंपेन चलाए जा रहे हैं। उन्हें युवा नेतृत्व और विकास के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।श्रेयसी सिंह के समर्थन में सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि वे युवा हैं, खिलाड़ी और ‘गोल्डन गर्ल’ के रूप में पहचान रखती हैं। वे खेल जगत में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को गोल्‍ड सह‍ित कई मेडल दिलाने का गौरव भी हासिल कर चुकी हैं।राजनीतिक रूप से भी उनका कद लगातार बढ़ता रहा है। वे दो बार जमुई विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी हैं और दोनों बार जीत हासिल की है। वर्तमान में वे बिहार सरकार में खेल (Sports) और सूचना प्रौद्योगिकी (Information Technology) मंत्री के पद पर हैं।उनकी राजनीतिक पृष्ठभूमि भी काफी मजबूत मानी जाती है। उनके पिता स्वर्गीय दिग्विजय सिंह सांसद रहे थे और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल चुके थे। उन्हें एक सर्वमान्य और प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता था। उनकी माता पुतुल कुमारी भी सांसद रह चुकी हैं। ऐसे में श्रेयसी सिंह की राजनीतिक विरासत भी काफी मजबूत मानी जाती है।इन्हीं सभी आधारों पर सोशल मीडिया पर उनके मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके समर्थन में लगातार पोस्ट और अभियान चलाए जा रहे हैं, जिससे यह विषय और अधिक चर्चा में आ गया है।डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पोस्टर वार जारी इंटरनेट मीडिया पर लगातार पोस्टर, वीडियो और ग्राफिक्स के जरिए संभावित मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के नामों पर बहस जारी है। विभिन्न समर्थक अपने-अपने नेताओं के पक्ष में अभियान चला रहे हैं। हालांकि यह सभी चर्चाएं फिलहाल सोशल मीडिया आधारित हैं और किसी भी स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


Source: Dainik Jagran April 11, 2026 20:48 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */