सोफिया फिरदौस ओडिशा की पहली महिला मुख्यमंत्री नंदिनी सत्पथी को अपना आइडल मानती हैं। जिन्होंने 1972 में इसी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने बहुमत हासिल किया और 147 में से 78 सीटें जीतकर राज्य में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और बीजू जनता दल (BJD) के 24 साल के शासन को समाप्त कर दिया।2023 में सोफिया फिरदौस को कन्फेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (CREDAI) के भुवनेश्वर चैप्टर का अध्यक्ष चुना गया। वह CREDAI की महिला विंग के लिए ईस्ट जोन कोऑर्डिनेटर के रूप में भी काम करती हैं। वह CII- इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) के भुवनेश्वर चैप्टर की सह-अध्यक्ष और INWEC इंडिया की मुख्य सदस्य हैं। उनकी शादी उद्यमी शेख मेराज उल हक से हुई है।सोफिया फिरदौस के पास कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री है। उन्होंने 2022 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलुरु (IIMB) से एग्जीक्यूटिव जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम भी पूरा किया।35 साल की सोफिया फिरदौस एक राजनीतिक परिवार से आती हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद मोकीम की बेटी हैं। पार्टी ने 2024 के ओडिशा विधानसभा चुनावों में मोकीम की जगह फिरदौस को उम्मीदवार बनाया, जो विजयी रहीं। वह ओडिशा की बाराबती-कटक सीट से विधायक बनी। फिरदौस का नाम ओडिशा की पहली मुस्लिम महिला विधायक के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार और प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ पूर्ण चंद्र महापात्रा (69) को 8,001 मतों के अंतर से हराया था।
Source: Navbharat Times March 17, 2026 07:00 UTC