कौन है आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान के कहने पर रची ट्रंप को मारने की साजिश, अब मिलेगी सजा - News Summed Up

कौन है आसिफ रजा मर्चेंट? ईरान के कहने पर रची ट्रंप को मारने की साजिश, अब मिलेगी सजा


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को मारने की साजिश में पाकिस्तानी शख्स का नाम सामने आया है। ब्रुकलिन की फेडरल कोर्ट में ट्रायल के दौरान इस पाकिस्तानी शख्स को हत्या की साजिश रचने का दोषी भी पाया गया है।आसिफ रजा मर्चेंट ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का बदला लेने के लिए ट्रंप को मारने की योजना बनाई। विदेशी सैन्य ऑपरेशन के हेड सुलेमानी जनवरी 2020 में बगदाद में एक अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए थे।ट्रंप की हत्या की साजिश 47 वर्षीय आसिफ रजा मर्चेंट पाकिस्तान का एक व्यापारी है। इस पाकिस्तानी व्यापारी ने अमेरिका में किसी नेता या सरकारी अधिकारी की हत्या के लिए एक हिटमैन को हायर करने की कोशिश की थी। ईरानी अधिकारियों ने भी बार-बार सुलेमानी की हत्या का बदला लेने की बात कही है।मीडिया आउटलेट्स के मुताबिक, आसिफ रजा का बुधवार को ट्रायल हुआ, जिसमें इस पाकिस्तानी शख्स ने गवाही दी कि उसे ईरानी राजधानी तेहरान में अपने परिवार को गार्ड्स से बचाने के लिए साजिश में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया था।ट्र्ंप के साथ और किसे मारने का था प्लान? आसिफ रजा ने बताया कि उसे कभी किसी खास व्यक्ति को मारने का आदेश नहीं दिया गया था, लेकिन उसने बताया कि उसके ईरानी कॉन्टैक्ट ने साजिश के संबंध में तीन लोगों का जिक्र किया गया था- राष्ट्रपति ट्रंप, पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन और पूर्व UN एम्बेसडर निक्की हेली।


Source: Dainik Jagran March 07, 2026 16:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */