खेत में बम: एयरफोर्स स्टेशन से दो किलोमीटर दूर मिला बम, सेना के अभ्यास के दौरान जमीन में दबे रह गए थे, जो खेती के दौरान बाहर निकल रहे - News Summed Up

खेत में बम: एयरफोर्स स्टेशन से दो किलोमीटर दूर मिला बम, सेना के अभ्यास के दौरान जमीन में दबे रह गए थे, जो खेती के दौरान बाहर निकल रहे


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerOnce Again A Ground Bomb Was Found Near Air Force Station Nal, The Bomb Is Suppressed During The Exercise, The Police Informed The Armyखेत में बम: एयरफोर्स स्टेशन से दो किलोमीटर दूर मिला बम, सेना के अभ्यास के दौरान जमीन में दबे रह गए थे, जो खेती के दौरान बाहर निकल रहेनाल में शुक्रवार सुबह मिला बम।भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे बीकानेर में एयरफोर्स स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एक बार फिर बम मिला है। करीब 15 दिन पहले भी इसी क्षेत्र में जमींदोज बम मिला था। कई दशक पहले इस क्षेत्र में सैन्य अभ्यास के दौरान बम जमीन में दबे रह गए थे, जो इन दिनों खेती के दौरान बाहर निकल रहे हैं।शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर और नाल एयरफोर्स स्टेशन से दो किलोमीटर की दूरी पर ही स्थित छोटी नाल के पास यह बम मिला है। खेत में बुआई के लिए किसान जब जमीन को ऊपर नीचे करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे बम मिला। तुरंत नाल पुलिस को सूचना दी गई। जिसने मौके पर पहुंचकर चारों तरफ मिट्‌टी के कट्‌टे रखवा दिए हैं। नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह ने इस पूरे क्षेत्र में आम आदमी के जाने पर रोक लगा दी है। वहीं सेना को भी सूचना दी गई है। बम काफी पुराना लग रहा है। इसके बाद भी यह खतरनाक हो सकता है।बम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था देखते पुलिसकर्मी।पिछले दिनों इसी क्षेत्र में एक खेत में ही बम मिला था, जिसे बाद में सेना ने नष्ट किया था। इसी तरह इस बम को भी नष्ट करवाने की प्रक्रिया होगी। सेना के बम निरोधक दस्ते ने इस बम को मिट्‌टी में ही नष्ट किया, जिसके बाद बड़ा धमाका हुआ था। मिट्‌टी का गुब्बार दूर तक देखा गया।यहां क्यों मिल रहे हैं बम? नाल के आसपास ही पहले सेना युद्धाभ्यास करती थी। तब इस क्षेत्र में कोई खेती नहीं करता था। इसके बाद महाजन फील्ड फायरिंग रेंज बन गई। ऐसे में युद्धभ्यास के दौरान जो बम मिट्‌टी में दब गए लेकिन फटे नहीं वो अब बुआई के दौरान मिल रहे हैं। मिट्‌टी के टिब्बे कुछ समय बाद इधर से उधर हो जाते हैं, ऐसे में टिब्बों में दबे ये बम अब सामने आ रहे हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 06:32 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */