Hindi NewsLocalRajasthanAlwarAfter 4 Months, The Accused Of Rape Was Caught By The Special Police Teamखेत में महिला से दुष्कर्म कर भागा: 4 महीने पहले रेप कर भाग गया था आरोपी, शिकायत करने पर दी थी जान से मारने की धमकीअलवर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस की गिरफ्त में आरोपी।अलवर जिले के मालाखेड़ा में खेत में काम कर रही महिला से बलात्कार करने का आरोपी चार महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ है। पुलिस ने आरोपी मौसम उर्फ बर्रा पुत्र झडमल निवासी रूपबास कल्यापणुरा को गिरफ्तार कर लिया है।मालाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि 18 फरवरी को एक महिला ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि खेत पर काम करते समय मौसम उर्फ बर्रा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को शिकायत करने पर मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद से ही मौसम फरार हो गया था। पुलिस उसे तलाश में लगी थी। एसपी के निर्देशन में अलवर में सक्रिय अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान आरोपी पकड़ा गया है। मालाखेड़ा थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को पकड़ा है। जिससे पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी से दूसरे मामलों को लेकर भी पूछताछ में लगी है।कई अन्य मामलों के आरोपी फरारअलवर के खैरथल में एक दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिसके परिजन बुधवार को अलवर एसपी से आकर मिले हैं। पुलिस ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जल्दी आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 10:56 UTC