'खेल बिंदास...', जायसवाल के बोल ने Vaibhav Suryavanshi में फूंकी जान, बुमराह को बेदम करके छा गया 'बिहार का लाल' - News Summed Up

'खेल बिंदास...', जायसवाल के बोल ने Vaibhav Suryavanshi में फूंकी जान, बुमराह को बेदम करके छा गया 'बिहार का लाल'


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से एमआई के खिलाफ बल्ले से खेल दिखाया, उससे हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वैभव ने पहले ओवर में जिस तरह दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना किया, उससे आरआर के उनके साथी बैटर यशस्वी जायसवाल भी हैरान थे। मैच के बाद यशस्वी ने कहा कि इससे उन पर दबाव कम हो गया था।Yashasvi Jaiswal ने Vaibhav Suryavanshi की तारीफ की दरअसल, आरआर ने बारिश से प्रभावित मैच में एमआई को 27 रन से मात दी, जिसमें यशस्वी और वैभव ने शानदार शुरुआत करके टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। मैच से पहले हर जगह ये चर्चा थी कि बुमराह और वैभव के बीच मैच था, क्योंकि वो पहली बार आमने-सामने थे। सूर्यवंशी ने उम्मीदों पर खरे उतरते हुए बुमराह की 131 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गई गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर छक्का लगाया।जायसवाल ने मैच के बाद 32 गेंद पर नाबाद 77 रन बनाए, जिससे आरआर ने बारिश के कारण 11 ओवर के मैच में पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट खोकर 150 रन बनाए। इसके जवाब में एमआई की टीम 123 रन ही बना सकी और इस तरह एमआई को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, जबकि आरआर की टीम तीन जीत के साथ अंक तालिका के टॉप पर पहुंच गई।


Source: Dainik Jagran April 08, 2026 12:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */