Hindi NewsLocalDelhi ncrFaridabadMore Cases Registered Against 15 Land Mafia Selling Government Land, 25 Cases Have Been Registered So Farखोरी काॅलोनी का मामला: सरकारी जमीन बेचने वाले 15 भूमाफियाओं पर और केस दर्ज, अभी तक हो चुके हैं 25 केस दर्जफरीदाबाद 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकफरीदाबाद। एनआईटी की डीसीपी डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि खोरी गांव में, धोखाधड़ी से नगर निगम की जमीन पर प्लाॅट काटकर बेचने के मामले में अभी तक 25 मुकदमे दर्ज किए गए हैं।पुलिस सभी भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगीखोरी गांव में नगर निगम की सरकारी जमीन पर प्लॉट काटकर बेचने वाले भूमाफियाओं पर अब पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। इन्होंने लोगों को झांसे में लेकर सरकारी जमीन पर पूरी काॅलोनी बसा दी। अब यह जमीन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाली होनी है। इसके लिए तैयारियां हो चुकी हैं। यहां कभी भी बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ हो सकती है। अवैध रूप से बसी इस काॅलोनी में हजारों मकान बने हुए हैं। तोड़फोड़ के आदेश के बाद खोरी के लोगों की शिकायतों पर लगातार पुलिस भूमाफियाओं के खिलाफ केस दर्ज कर रही है। इन्होंने ही सरकारी जमीन को अपनी बताकर प्लाटिंग कर लोगों को बेची है। सूरजकुंड थाने की पुलिस ने 4 मुकदमों में 15 भूमाफियों को नामजद किया है। अभी तक 25 मामलों में कई दर्जन भूमाफियाओं पर केस दर्ज किए जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि लोगों के साथ धोखाधड़ी कर मोटे पैसे कमाने वाले इन भूमाफियों की गिरफ्तारी कर इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन को अपनी बताकर बेच दियापुलिस का कहना है कि लोगों को सस्ती जमीन के लालच में फंसाकर भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन को अपनी बताकर बेच दिया। भूमाफियाओं का शिकार होने वाले खोरी काॅलोनी के लोगों ने जब इन भूमाफियाओं से प्लॉट की रजिस्ट्री के बारे में बात की तो वह आनाकानी करने लगे। भूमाफियाओं ने खोरी में सरकारी जमीन पर प्लॉट काटकर सस्ते दामों में बेचे थे। यही कारण है कि जमीन सस्ती होने से लोग इन माफियाओं के जाल में फंसते चले गए। जमीन लेकर उन्होंने मकान बना लिए। अब उन्हें पता चला कि यह जमीन नगर निगम की है। इसलिए इसकी कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकती। शनिवार को सूरजकुंड थाने में भूमाफियाओं की धोखाधड़ी से पीड़ित लोगों ने शिकायत दी। इनमें 15 भूमाफियाओं के नाम हैं।भूमाफियाओं के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद जांच शुरूसूरजकुंड थाने में धोखाधड़ी की धाराओं के तहत दर्ज किए मुकदमों में आरोपी डीलर राजू भड़ाना, देवेंद्र सिंह भड़ाना, देवेंद्र की पत्नी कर्मवती भड़ाना, देवेंद्र का बेटा अभिनव भड़ाना, देवेंद्र का अकाउंटेंट धर्मेंद्र, रतनपाल, बलराज, गोपाल भढ़ाना, राजदीप, खालिक मुल्ला, बिरजू, तेजवीर, जगत सिंह के तीन बेटे वीर सिंह, वीरपाल और वेदपाल, बेटी कुमारी कोमल तथा पत्नी ज्ञानवती का नाम शामिल है। एनआईटी की डीसीपी डॉ. अंशु सिंगला ने बताया कि खोरी गांव में, धोखाधड़ी से नगर निगम की जमीन पर प्लाॅट काटकर बेचने के मामले में अभी तक 25 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इन सभी मुकदमों में पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। जल्द ही पुलिस इन आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है वे लोग सामने आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करा रहे हैं। पुलिस ऐसे सभी भूमाफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 13:41 UTC