Send an emailगजरथ महोत्सव के छठवें दिन ज्ञान कल्याणक संपन्नविधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह ने मुनिराजों से भेंट कर लिया आशीर्वादछपारा। नगर में 14 जनवरी से प्रारंभ हुए भव्य गजरथ महोत्सव के अंतर्गत छठवें दिन ज्ञान कल्याणक श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रीजी की दिव्यदेशना, दिव्य ध्वनि प्रसारण, धार्मिक अनुष्ठान एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।प्रातःकाल से प्रारंभ हुए धार्मिक अनुष्ठानकार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे पंचामृत शुद्ध अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजन, जन्म कल्याणक पूजन, शांति हवन, आचार्य श्रीजी पूजन एवं आशीर्वचन के साथ हुई। प्रातः 8:30 बजे नव दीक्षित महामुनिराज की आहार चर्या पंचायत संपन्न हुई।ज्ञान कल्याणक एवं दिव्यदेशनादोपहर 1 बजे से ज्ञान कल्याणक के अंतर्गत अंतरायक संस्कार,प्राण प्रतिष्ठा,सूरी मंत्र,केवलज्ञानोत्पत्ति,समवशरण रचना,केवलज्ञान कल्याणक पूजन,श्रीजी की दिव्यदेशना एवं दिव्य ध्वनि प्रसारण किया गया।सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांदोपहर सेठ-सेठानी की तीर्थ वंदना,बारह भावनाओं की जापती,संभल भावना,वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई एवंसीता की अग्नि परीक्षा पर आधारित प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।विधायक ने लिया मुनिराजों से आशीर्वादइस अवसर पर केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश हरवंश सिंह अपने चाचा ठाकुर रामजियन सिंह के साथ गजरथ महामहोत्सव में पहुंचे और मुनि श्री 108 नीरज सागर जी महाराज एवं मुनि श्री 108 निर्मदसागर जी महाराज से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।कार्यक्रम का समापन सायं 6:30 बजे संगीतमय महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ।https://navbharattimes.indiatimes.com/metro/lucknow/other-news/gyan-kalyanak-festival-celebrated/articleshow/74200005.cmsPost Views: 131
Source: Navbharat Times January 19, 2026 14:16 UTC