Hindi NewsLocalBiharBihar Gaya Youth Shot By Criminals, Diesगया में गोली मार कर युवक की हत्या: घर से कुछ ही दूर आगे जाने पर अपराधियों ने दुकानदार को घेरा, फिर सीने में मारी गोली, मौके पर ही गई जानगया 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकशव के पास बिलखते परिजन।गया जिले के बेला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में अपराधियों ने एक युवक को घेर कर गोली मार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बेला थाने की पुलिस पहुंच गई। उसने शव को कब्जे में ले लिया है। घर से कुछ ही दूरी पर अपराधियों ने युवक को गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी सांसें थम गई।मौके पर ही मौतइस मामले में पुलिस गांव वालों से पूछताछ कर रही है। हत्या की वजह फिलहाल घर वाले नहीं बता पा रहे हैं। वहीं, पुलिस हत्या की वजह को तलाशने में जुटी है। लक्ष्मीपुर के रहनेवाले सिमर प्रजापति का बेटा 30 वर्षीय विनय प्रजापति सब्जी बेचने का कारोबार करता था। वह शनिवार को सुबह दस बजे अपने गांव से सब्जी की दुकान के लिए निकला था। घर से चंद कदम की दूरी तय करते ही खुले क्षेत्र में कुछ अपराधियों ने घेर लिया और उसके सिर व सीने में एक-एक गोली मार दी। इससे उसके मौके पर ही मौत हो गई।दूसरे गांव की ओर भागे अपराधीगोली मारने के बाद अपराधी खेत के रास्ते दूसरे गांव की ओर होते ही फरार हो गए। गांव में गोली चलने की सूचना पर गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। मौके पर जब लोग पहुंचे तो देखा कि विनय प्रजापत जमीन पर गिरा पड़ा है। उसका दम निकल चुका है। उसे गोली लगी है। इस बात की सूचना लोगों ने बेलागंज थाने की पुलिस को दी। वहीं विनय के घर में इस घटना से कोहराम मच गया। विनय के घर वाले व उसके परिजन मौके पर पहुंचे। महिलाएं घटना स्थल पर दहाड़ मार कर रोने लगीं।कॉल डिटेल खंगालने में जुटी पुलिसघटना की सूचना मिलते ही बेलागंज की पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हत्या की वजह से जुड़े मामले गांव वाले भी चुप्पी साधे बैठे हैं। फिलहाल पुलिस मृतक के साथियों और उसके मोबाइल फोन के कॉल डिटेल को खंगालने में जुट गई है। साथ ही उसके धंधे से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर, बेलागंज पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है। साथ ही घटना की पड़ताल की जा रही है। फिलहाल मृतक के घरवालों की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। उनका आवेदन भी घटना की पड़ताल में अहम रोल निभाएगा।
Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 13:41 UTC